24.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

एंजेलो मैथ्यूज को मिला आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड , ये पुरस्कार जीतने वाले बने पहले श्रीलंकाई

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को मई महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड मिला है. वह इस अवार्ड को जीतने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं. मई में शानदार रहा एंजेलो मैथ्यूज का प्रदर्शन : श्रीलंका के सीनियर ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने तीन पारियों में 172 की औसत से 344 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 199 रन की दमदार पारी भी खेली. उन्होंने श्रीलंका को सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
ICC हर महीने देती है अवार्ड : क्रिकेट में रोमांच का तड़का डालने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट कांसिल ने इस अवॉर्ड की शुरुआत की थी. आईसीसी हर महीने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को यह अवॉर्ड देता है.
ये दो खिलाड़ी भी हुए थे नॉमिनेट : मई महीने के लिए श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम भी नॉमिनेट हुए थे. असिता ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए. उन्होंने दो मैचों में 16.62 की बॉलिंग औसत से 13 विकेट हासिल किए. वहीं बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम के लिए यह सीरीज बेहद यादगार रही. वह इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

Related posts

नीमिबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराया, ट्रंपलमैन की रेकॉर्ड बोलिंग

Pradesh Samwad Team

ग्वालियर संभाग स्वर्गीय राम सिंह धाकरे फ्रेंडशिप सीरीज का आज पहला मैच माधवराव सिंधिया एकादश ओर राजस्थान एकादश के बीच खेला गया।

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment