Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

दो दिन तक पचमढ़ी में शिवराज सरकार

सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में 26 और 27 मार्च को होने वाली होने वाली कैबिनेट चिंतन बैठक को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ शुक्रवार शाम भोपाल से बस से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। भोपाल से शाहगंज, बरेली, सांडिया, पिपरिया होते हुए उनकी बस रात को पचमढ़ी पहुंची। अगले दो दिनों तक यहां चिंतन बैठक के दौरान 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से सरकार बनाने पर मंथन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के विकास को लेकर रोडमैप भी तैयार होगा।
चिंतन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के तरीकों पर विचार करेंगे, जबकि दूसरे दिन मंत्रियों से सीधी बातचीत करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री प्रदेश के पर्यटन विभाग द्वारा संचालित होटल में ठहरेंगे। कैबिनेट के सभी सदस्य 27 मार्च की शाम भोपाल लौटेंगे। प्रत्येक मंत्री के साथ उनका एक निजी सहायक भी पचमढ़ी यात्रा पर गया है।

Related posts

Paiements anonymes : comment Paysafecard redéfinit la sécurité des jeux en ligne en 2024

मप्र के मुख्यमंत्री ने इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के 1,417 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की नींव रखी

Pradesh Samwad Team

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वृद्ध तेंदुए की मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment