Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मप्र के मुख्यमंत्री ने इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के 1,417 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की नींव रखी


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में जारी मेट्रो रेल परियोजना के करीब 1,417 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की शनिवार को नींव रखी और कहा कि यह परियोजना “उनके सपनों के शहर” में सार्वजनिक परिवहन के लिए वरदान साबित होगी।
चौहान ने भूमिपूजन समारोह में जिन कार्यों की नींव रखी, उनमें 16 सर्वसुविधायुक्त मेट्रो स्टेशनों और 11 किलोमीटर लम्बे वायाडक्ट (आम सड़क पर बनाया जाने वाला वह पुल जिस पर मेट्रो चलेगी) का निर्माण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा कि शहर में मेट्रो रेल लाइन को एक वलय (रिंग) के रूप में इस तरह बिछाया जा रहा है कि यह देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे से शुरू होकर अलग-अलग हिस्सों से गुजरने के बाद हवाई अड्डे पर ही खत्म होगी। उन्होंने कहा, “मेट्रो रेल परियोजना मेरे सपनों के शहर इंदौर में सार्वजनिक परिवहन के लिए वरदान साबित होगी।”
चौहान ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की अगुवाई वाली पिछली कांग्रेस सरकार में इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना का काम ठप हो गया था। उन्होंने कहा, “हमने इस काम को अब पूरी गति से प्रारंभ कर दिया है।”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंदौर की मेट्रो रेल परियोजना को नजदीकी धार्मिक नगरी उज्जैन और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र तक बढ़ाने के लिए सर्वेक्षण करें।
गौरतलब है कि सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 14 सितंबर 2019 को इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव रखी थी और इसके तहत शहर में 31.55 किलोमीटर लम्बा मेट्रो रेल गलियारा बनाया जाना है।
मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान अपील की कि सूबे के हर शहर का साल में एक बार जन्मदिन मनाया जाए ताकि संबंधित नगरों के प्रति उनके नागरिकों में मन में गर्व की भावना मजबूत हो सके।
मुख्यमंत्री ने ‘‘स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव’’ में कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि राज्य के हर शहर का साल में एक बार जन्मदिन मनाया जाए। इतिहास के जानकारों की मदद से शहरों का जन्मदिन पता किया जा सकता है और इसका पता नहीं चलता है, तो एक तारीख तय कर इसे संबंधित शहर का जन्मदिन घोषित कर दिया जाए।’’
उन्होंने कहा कि जन्मदिन समारोह के दौरान शहर को सजाया जाए और शहर से जुड़ी विशिष्ट हस्तियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हस्तियों को शहर के विकास में सहयोग का संकल्प दिलाया जाए।

Related posts

Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir

L’été des rouleaux : comment les cultures mondiales inspirent les slots les plus branchés

Glossaire du jeu mobile : décoder les termes des meilleurs sites de casino pour jouer en toute confiance

Leave a Comment