22.5 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं, सावरकर ने कहा था’, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Congress Leader Digvijaya Singh) ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने सावरकर के बारे में दावा करते हुए कहा, ‘सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई परहेज नहीं है।’
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है, जो खुद के मल में लोट लेती है, वह कहां से हमारी माता हो सकती है, उसके गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। यह सावरकर ने कहा है।
दिग्विजय ने आगे कहा कि यह देश विविधताओं का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू हैं, जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कि कहां लिखा है गोमांस ना खाया जाए और अधिकांश हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सावरकर बीजेपी और संघ के विचारक हैं, यहां कितने लोगों को सावरकर की इस बात के बारे में मालूम था, हाथ उठाओ। अब यह बात भाजपा और संघ के नेताओं के सामने कहोगे या नहीं।

Related posts

Lorsque Hollywood s’emmêle avec les tables Live – Ce que les films manquent de montrer aux joueurs pendant les fêtes

महिलाओं के खिलाफ बयान देकर विवादों में आए मंत्री बिसाहूलाल सिंह को सीएम की चेतावनी, तोल-मोल कर बोलें

Pradesh Samwad Team

Fogadja Meg Meglepetésajánlatokat A Nap 24 Órájában A Játéktermében — Magyarország

Leave a Comment