Pradesh Samwad
खेल

दिव्यांश और पूर्णिमा ने जीते स्वर्ण पदक

30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू चैंपियनशि


  • भोपाल। राजधानी में खेली जा रही 30वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशू चैंपियनशिप में मंगलवार को ताउलू स्पर्धा में मध्य प्रदेश के एकलव्य पुरस्कार विजेता दिव्यांश ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। मप्र के साक्षी जादव ने चन्कवान में रजत पदक जीता। इसके अलावा पूर्णिमा ने चन्कवान में स्पण व पूर्वी ने कांस्य पदक जीता। इस तरह मप्र ने ताउलु में दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते। भारतीय वुशू संघ के सीईओ सुहेल अहमद, भारतीय वुशू संघ के सचिव सुदर्शन, हिमाचल प्रदेश के पीएन आजाद व द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडु मौजूद थे।
    पुलिस अकादमी भौरी में चन्कवान पुरुष वर्ग में एसएससीबी के सूरज सिंह ने स्वर्ण, अंजुल नामदेव ने रजत व मणिपुर के सलमान ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के नेमन वांशु ने स्वर्ण, मप्र की साक्षी जाटव ने रजत व मप्र की पूर्वी सोनी ने कांस्य पदक जीता। नन्कवान पुरुष वर्ग में एसएससीबी के सजन लम्बा ने स्वर्ण, मणिपुर के एम पुनिशिवा ने रजत पदक व एसएससीबी के नीरज कुमार ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण, महिला वर्ग में मणिपुर की के लक्ष्मी देवी ने स्वर्ण, सीआरपी एफ की रीता देवी ने रजत व मणिपुर टी आरती देवी ने कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत बेयर हेंड नन्कवान टाइप पुरुष वर्ग में एसएससीबी के रामानंद ने स्वर्ण व मप्र के दिव्यांशु गुप्ता ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत बेयर हेंड अदर स्टाइल महिला वर्ग में मप्र की पूर्णिमा रजक ने स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में देशभर के 44 यूनिट के 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे है।

Related posts

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने टॉप ऑर्डर को लताड़ा

Pradesh Samwad Team

वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसल के धमाके के बाद, गिल-अय्यर छाए, केकेआर की बैंगलोर पर बड़ी जीत

Pradesh Samwad Team

आकाश अंतिल के शानदार शतक की बदौलत अंबिका एम्सटर्डम अखिल भारतीय आर.वी.स्पोर्ट्स कप के फाइनल में प्रवेश किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment