23.1 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्कूल पर हमला करने वाले ने गोलीबारी से पहले इसके बारे में फेसबुक पर लिखा था

टेक्सास के गवर्नर ने कहा है कि प्राथमिक स्कूल में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या करने वाले बंदूकधारी ने हमले से कुछ मिनट पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह किसी स्कूल पर हमला करने वाला है। गवर्नर ग्रेग ऐबट ने कहा कि हमला करने वाले 18 वर्षीय साल्वाडोर रामोस ने उवाल्दे स्थित रॉब एलिमेंटरी स्कूल पर हमला करने के लिए एआर-15 बंदूक का इस्तेमाल किया था।
गोलीबारी से लगभग आधे घंटे पहले रामोस ने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट लिखी थी। गवर्नर के मुताबिक, रामोस ने लिखा था कि वह अपनी दादी को गोली मारने जा रहा है। इसके बाद उसने लिखा कि उसने महिला को गोली मार दी। फिर उसने लिखा कि वह एक प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी करने जा रहा है। ऐबट ने कहा कि रामोस का कोई आपराधिक या मानसिक बीमारी का कोई इतिहास नहीं है।

Related posts

सनराइजर्स को मिली 67 रनों से हार, आरसीबी की जीत में चमके डुप्लेसी और हसरंगा

Pradesh Samwad Team

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल : हिमांशु मंत्री और यशस्वी जायसवाल ने पहला दिन शानदार बल्लेबाजी की

Pradesh Samwad Team

U 16 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न विदिशा ने सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment