31.3 C
Madhya Pradesh
June 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, वार्नर और मार्श का अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 58वां मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अश्विन के अर्धशतकीय पारी के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने वार्नर और मार्श के अर्धशतकीय पारी के बदौलत 18.1 ओवर में 161 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।
राजस्थान रॉयल्स (पहली पारी) : पहले बल्लेबाजी के लिए आई राजस्थान रॉयल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को पहला झटका जोस बटलर के रूप में लगा। चेतन सकारिया ने फॉर्म में चल रहे बटलर को 7 रन पर आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जायसवाल को मिचेल मार्श ने 19 रन पर आउट किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अश्विन को मिचेल मार्श ने अपना दूसरा शिकार बनाया। अश्विन ने 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। एनरिक नोर्त्जे ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को 6 रन पर आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद रियान पराग भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद का शिकार बने। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे देवदत्त पडिक्कल अर्धशतक से बनाने से चूक गए। पडिक्कल ने 30 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रन बनाए और नोर्त्जे का शिकार बने।
दिल्ली कैपिटल्स (दूसरी पारी) : लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में टीम को अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा। ट्रेंट बोल्ट ने श्रीकर भरत को शून्य पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। पहला विकेट जल्द गंवाने के बाद डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने टीम की पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी निभाई। दूसरे विकेट के लिए वार्नर और मार्श ने 146 रन की साझेदारी बनाई। इस साझेदारी को तोड़ने का काम युजवेंद्र चहल ने किया। चहल ने 89 रन बनाकर खेल रहे मिचेल मार्श को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। मार्श ने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं ओपनिंग करने आए डेविड वार्नर अर्धशतक बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। वार्नर ने 41 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
प्लेइंग 11 : राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, रस्सी वैन डेर डूसन, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे।

Related posts

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर ब्‍ल्‍यू, डिस्ट्रिक्‍ट एडव्‍होकेट इलेवन, मंदसौर, देवास बार और हाईकोट जबलपुर ने जीते मुकाबले ।

Pradesh Samwad Team

तालिबानी AK-47 लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसे, पूर्व क्रिकेटर भी साथ, फोटो वायरल

Pradesh Samwad Team

अंतर सम्भागीय एक दिवसीय लीग बालक अंडर 22 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता नर्मदापुरम संभाग ने रीवा संभाग को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश जबकि भोपाल संभाग ने जबलपुर संभाग को 105 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment