Pradesh Samwad
खेल

दक्षिण अफ्रीका ने कसा शिकंजा, बांग्लादेश ने 139 पर गंवाए पांच विकेट

पुछल्ले बल्लेबाज केशव महाराज के 84 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को दूसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 453 रन बनाने के बाद स्टंप तक बांग्लादेश के पांच विकेट झटक लिये। घरेलू टीम ने पांच विकेट पर 278 रन से खेलना शुरू किया जिसके बाद महाराज ने आक्रामक बल्लेबाजी की। इससे टीम ने अपनी पारी में 153 रन जोड़े।
स्टंप तक बांग्लादेश का स्कोर 41 ओवर में पांच विकेट पर 139 रन था। मुश्फिकुर रहीम 30 रन और यासिर अली आठ रन बनाकर क्रीज पर थे। दक्षिण अफ्रीका के लिये वियान मुल्डर ने छह ओवर में 15 रन देकर तीन जबकि डुआने ओलिवियर ने नौ ओवर में 17 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। बांग्लादेश ने पहले ही ओवर में अपने सलामी बल्लेबाज महमुदुल हसन जॉय का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद तमीम इकबाल (47) ने नजमुल हुसैन शांतो (33) के साथ 79 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान मोमिनुल हक (06) और विकेटकीपर लिटन दास (11) जल्द ही पवेलियन लौट गये। पहले टेस्ट में गेंद से शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका के लिये मैच विजेता रहे महाराज ने अपने चौथे टेस्ट अर्धशतक में नौ चौके और तीन छक्के जमाये जिससे टीम ने पहली पारी में मजबूत स्कोर बनाया।
स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने बांग्लादेश के लिये 135 रन देकर छह विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज खालिद अहमद ने 100 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये। महाराज और वियान मुल्डर (33 रन) ने सातवें विकेट के लिये 81 रन जोड़े। इसके बाद महाराज के स्पिन जोड़ीदार सिमोन हार्मर ने 29 रन का योगदान दिया। इसके बाद महाराज अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर आउट हुए। उन्होंने ताइजुल की गेंद पर आउट होने से पहले 95 गेंद में 84 रन बनाये।

Related posts

52वीं कनारा प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् अंडर-16 क्रिकेट प्रतोयोगिता : रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी का आज से आगाज, उदघाटन मुकाबला उड़ान अकादमी और रेलवे युथ ब्लू के मध्य खेला जाएगा

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मैच में के जी कोल्ट्स की टीम ने अजमल खान क्रिकेट क्लब को 8 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment