Pradesh Samwad
खेल

हैदराबाद ने 8 विकेट से जीता मैच, चेन्नई की लगातार चौथी हार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए आईपीएल 2022 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला किया है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 154 रन बनाते हुए हदराबाद को 155 रन का लक्ष्य दिया है।
इसके जवाब में लक्ष्य प्राप्ति के लिए मैदान में उतरी हैदराबाद ने सधी हुई शुरूआत की और पहले विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ 89 रन की साझेदारी की। विलियमसन (32) के आउट होने के बाद शर्मा ने पारी को संभाला। हालांकि शर्मा (74) आउट हो गए लेकिन अपना काम कर गए और अंत में राहुल त्रिपाठी (15 गेंदों पर 39 रन) और निकोलस पूरन (2 गेंदों पर 5 रन) टीम को 8 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे।
चेन्नई सुपर किंग्स (पहली पारी) : रॉबिन उथप्पा 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर की चौथे ओवर की पहली गेंद पर मार्कराम के हाथों कैच आउट हुए। रुतुराज गायकवाड़ 16 रन की पारी खेलकर छठे ओवर की पहली गेंद पर नटराजन के हाथों बोल्ड हुए। अंबाती रायडू 27 गेंदों पर 27 रन की पारी खेलकर आउट हुए। वह छक्का लगाने के चक्कर में वाशिंगटन सुंदर की 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्कराम के हाथों कैच आउट हो गए। मोईन अली ने मार्कराम 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर त्रिपाठी बोल्ड को कैच थमा दिया और अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। सीएसके को पांचवां झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जो मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वह टी नटराजन की 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर उमरान मलिक के हाथों कैच आउट हुए। धोनी 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर मार्को जानसेन की 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उमरान मलिक के हाथों कैच आउट होकर अपना विकेट गंवा बैठे। जडेजा ने भुवनेश्वर की 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश में विलियमसन को कैच थमा दिया और पवेलियन लौट गए। उन्होंने 15 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद (दूसरी पारी) : हैदराबाद को पहला झटका कप्तान केन विलियमसन के रूप में लगा जब वह मुकेश चौधरी की 13वें ओवर की पहली गेंद पर मोईन अली के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 40 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन की धीमी पारी खेली। अभिषेक शर्मा 50 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 75 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर डीजे ब्रावो 18वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट हुए।
प्लेइंग इलेवन : चेन्नई सुपर किंग्स : रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रेलवे क्रिकेट अकादमी ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 16 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

शुरू होने से पहले ही अटका अर्जुन तेंडुलकर का IPL करियर, जानें मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाया

Pradesh Samwad Team

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता : उज्जैन संभाग ने रोमांचक मुकाबले में ग्वालियर को 41 रन से हरा खिताब पर किया कब्ज़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment