Pradesh Samwad
खेल

तालिबान का ऐसा खौफ… अफगानी नैशनल फुटबॉलर काबुल एयरपोर्ट प्लेन से गिरा, मौत


अफगानिस्तानी नागरिक तालिबान के खौफ के बीच में जिदंगी जीने को मजबूर है। वहां कब किसके साथ क्या हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं। यही वजह है लोग विमानों के ऊपर लदकर सुरक्षित स्थान पर जाने की गलती कर बैठ रहे हैं। कई लोग इस कोशिश में मारे भी गए हैं। इसमें एक नाम नैशनल फुटबॉलर का भी सामने आ रहा है।
अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के फुटबॉलर जकी अनवारी की सोमवार को काबुल हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान से गिरने से मौत हो गई। अफगान समाचार एजेंसी एरियाना ने गुरुवार को कहा- रविवार को तालिबान विद्रोहियों के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान से भागने की कोशिश करने वाले लोगों की भीड़ हवाईअड्डे पर उमड़ पड़ी है।
पहियों से लटके थे लोग, काबुल एयरपोर्ट से विमान के टेकऑफ करते ही नीचे गिरे? खौफनाक वायरल वीडियो का सच क्‍या?
कई लोगों को रनवे पर चलते विमान में चढ़ने की कोशिश करते देखा गया। एरियाना ने कहा कि जकी अनवारी यूएसएएफ बोइंग सी-17 से गिरे थे और मौत की पुष्टि खेल महानिदेशालय ने की है।
उल्लेखनीय है कि तालिबान की अफगानिस्तान में पूर्ण कब्जे के बाद अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस्लामिक अमीरात के नाम पर सरकार बनाने वाला तालिबान शरिया कानून को लागू करने वाला है।

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न फेथ क्रिकेट क्लब फाइनल मुकाबले मे एन सी सी सी को हरा बना चेम्पियन

Pradesh Samwad Team

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : वरिष्ठ क्रिकेटर अनुराग मिश्रा के आतिशी बल्लबाजी से यूथ क्रिकेट क्लब जीता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment