Pradesh Samwad
खेल

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

रोहित शर्मा फिट हैं और टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वह टीम की कमान संभालेंगे। छह फरवरी से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की टीम में वापसी (Kuldeep Yadav Returns) हुई है। यादव ने बीते छह महीने से कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है।
भारतीय टीम बीच के ओवरों में विकेट लेने को तरस रही है और ऐसे में यादव पर भरोसा जताया है। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो भारत ने बड़ौदा के धाकड़ बल्लेबाज दीपक हूडा को भी वनडे टीम में जगह दी है। इसके साथ ही अंडर-19 क्रिकेट से अपनी पहचान बनाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिले 0-3 के क्लीन स्वीप के बाद स्पिनर्स की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और जयंत यादव कुल मिलाकर 59 ओवर गेंदबाजी करने के बाद भी सिर्फ तीन विकेट ही हासिल कर पाए थे। कोच राहुल द्रविड़ ने भी माना था कि बीच के ओवरों में टीम कहीं पीछे रह गई।

अब सिलेक्टर्स एक बार फिर कलाई के स्पिनर्स पर लौटे हैं। साल 2017-2019 के बीच यह रणनीति खूब चली थी। कुलदीप और चहल की जोड़ी ‘कुल्चा’ खूब कमाल मचा रही थी। बीच के ओवरों में इन दोनों ने बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखी। बल्लेबाजों के लिए उन्हें पकड़ पाना आसान नहीं रहा। टी20 वर्ल्ड कप में टीम का खराब प्रदर्शन के बाद सिलेक्टर्स और एक्स-फैक्टर खिलाड़ियों को चुनने में लग गए हैं। इसी प्रयास में 21 साल के युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में पहले पंजाब किंग्स और इस बार लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में शामिल हुए बिश्नोई ने आईपीएल में 23 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी 6.96 का रहा है।
रोहित दिसंबर में हैमस्ट्रिंग में लगी चोट से उबर गए हैं। भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर रवानगी से कुछ दिन पहले रोहित को चोट लगी थी। रोहित को असमय लगी इस चोट के बाद केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी की थी। रोहित को अब टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के उत्तराधिकारियों में सबसे आगे माना जा रहा है। भारत को अगला टेस्ट मैच मार्च में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है।
हार्दिक पंड्या जो पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप मे खेले थे, अभी तक फिट नहीं हैं। वह सीम बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह फिट नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सिलेक्टर्स से कहा था कि वह आने वाले आईपीएल में देखना चाहेंगे कि क्या उनका शरीर वही वर्कलोड दोबारा उठा सकता है। हार्दिक को आईपीएल की नई फ्रैंचाईजी अहमदाबाद ने अपना कप्तान बनाया है। इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

बीसीसीआई ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए आयोजन स्थलों में बदलाव किया था। वनडे मैच 6,9 और 11 फरवरी को अहमदाबाद और टी20 मुकाबले 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता में खेले जाएंगे।
भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान
भारत की टी20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, हर्षल पटेल

Related posts

हीरालाल गायकवाड़ अंडर 18 भोपाल डिवीज़न की टीम घोषित

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रीय सेवा योजाना के स्वयंसेवको ने लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया रक्तदान का सन्देश।।
रक्त बहता है नाडियो में वह नही बहता नालियों में

Pradesh Samwad Team

5 january

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment