Pradesh Samwad
खेल

करोड़ों में बिक रहे मेसी के आंसू, जिस टिशू पेपर से आंखें पोछी थी उसकी नीलामी


लियोनेल मेसी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है। अब उनकी आंसू की एक-एक बूंद भी बेशकीमती हो चली है, तभी तो उस टिशू पेपर की कीमत करोड़ों में पहुंच गई जिसे मेसी ने इस्तेमाल किया था। टिशू बेचने वासे शख्स का दावा है कि मेसी का जेनेटिक भी इस टिशू में शामिल है, जिससे लोगों को फुटबॉल खिलाड़ी का क्लोन बनाने में मदद मिलेगी।
क्या है पूरा मामला : मेसी ने जब से होश संभाला वह स्पेनिश क्लब बार्सिलोना का हिस्सा थे। 34 साल के इस अर्जेंटीना फुटबॉलर ने जीवन के 21 साल बार्सिलोना में गुजारने के बाद बीते दिनों उसे अलविदा कह दिया। यह लम्हा उनके लिए बेहद भावुक था। मीडिया से बात करते हुए वह रो पड़े। आंखों से आंसू छलकने लगे। इस दौरान उनकी पार्टनर एंटोनेला वहीं थीं। नम आंखों को पोछने के लिए उन्होंने मेसी को एक टिशू पेपर दिया था, जो अब तकरीबन 7.43 करोड़ रुपए में बिक रहा है।
ऑनलाइन मिल रहा टिशू : दरअसल, एक अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने मेसी द्वारा इस्तेमाल किए गए टिशू को इकट्ठा कर लिया है और इन टिशू के लिए महंगे दर पर बिक्री के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन भी दिया है। अर्जेंटीना के मीडिया आउटलेट ‘मिशनेस ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के अनुसार एक लोकप्रिय वेबसाइट ‘मरकाडो लिब्रे’ पूरे मामले से जुड़ा हुआ है। एक ऑनलाइन प्रोडक्ट कंपनी ने मेसी के उस टिशू को बारीकी से प्लास्टिक के पैकेट में बंद किया गया था, साथ ही भावुक मेसी की तस्वीर भी लगाई है।
पेरिस में घर की तलाश में मेसी : लियोनल मेसी ने पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) फुटबॉल क्लब से लगभग 35 मिलियन यूरो (लगभग तीन अरब रुपये) का करार किया है, जो नेमार (37 मिलियन यूरो यानि लगभग तीन अरब 22 करोड़ रुपये) से कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी, उनकी पत्नी और तीन बच्चे पेरिस के जिस ले रॉयल मोनसेउ होटल में ठहरे हैं वहां एक रात की कीमत 20 हजार यूरो यानी 17. 5 लाख रुपये है।

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट टेलीफंकन क्रिकेट क्लब ने चंद खन्ना क्रिकेट क्लब को 120 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

9th इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट राउंड में लाकेसिटी वारियर्स ने नगर निगम फायर को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

हलाल मीट पर बढ़ा बवाल तो BCCI ने दी सफाई…. खिलाड़ी जो चाहे खा सकते हैं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment