24.6 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जूनियर हॉकी विश्व कप : भारत ने कनाडा को 13-1 से हराया


पहले मैच में मिली अप्रत्याशित हार से उबरते हुए गत चैम्पियन भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप के ‘करो या मरो’ के मैच में बृहस्पतिवार को कनाडा को 13-1 से हरा दिया। भारत को पहले दिन फ्रांस ने 5-4 से शिकस्त दी थी। लगातार दूसरे दिन खेलते हुए भारतीय टीम ने आज शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाए और कनाडा को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दर्शकों के बिना कलिंगा स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारत के लिए संजय ने एक बार फिर हैट्रिक (17वां, 32वां, 59वां मिनट) लगाई। उनके अलावा अराइजीत सिंह हुंडल ने भी तीन गोल (40वां, 50वां, 51वां मिनट) दागे।
उत्तम सिंह (छठा और 47वां मिनट)और शारदानंद तिवारी (35वां और 53वां) ने दो दो गोल किये जबकि कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने आठवें, मनिंदर सिंह ने 27वें, अभिषेक लाकड़ा ने 55वें मिनट में गोल किए। कनाडा के लिए एकमात्र गोल 30वें मिनट में टार्डिफ क्रिस्टोफर ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। इससे पहले अन्य मैचों में अर्जेंटीना ने मिस्र को 14.0 से, नीदरलैंड ने कोरिया को 12.5 से, स्पेन ने अमरीका को 17.0 से , फ्रांस ने पोलेंड को 7.1 से हराया। भारत को अब शनिवार को पोलैंड से खेलना है।
भारत ने मैच के तीसरे क्वार्टर तक 7-1 की मजबूत बढ़त बना ली थी। भारत ने उत्तम सिंह के तीसरे मिनट के गोल से बढ़त बना ली थी। कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने 8वें मिनट में भारत की बढ़त को 2-0 पहुंचा दिया। संजय ने 17वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर भारत को तीन गोल से आगे कर दिया। मनिंदर सिंह ने 27वें मिनट में भारत का चौथा गोल दागा।
कनाडा का मैच का एकमात्र गोल 30वें मिनट में क्रिस्टोफर तारदीफ ने किया। भारत ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में बदली हुई रणनीति के साथ खेलते हुए कनाडा की रक्षापंक्ति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। संजय ने 32वें मिनट में भारत का पांचवां, शारदानंद तिवारी ने 35वें मिनट में छठा, अरिजीत सिंह ने 40वें मिनट में सातवां और उत्तम सिंह ने 47वें मिनट में भारत का आठवां गोल दागा।
अरिजीत ने 50वें और 51वें मिनट में लगातार दो गोल कर स्कोर 10-1 पहुंचा दिया। उत्तम सिंह ने 53वें मिनट में भारत का 11वां और अभिषेक लाकड़ा ने 55वें मिनट में 12वां गोल किया। संजय ने 59वें मिनट में भारत का 13वां गोल दागा। भारत इस जीत के बाद अपने ग्रुप की तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला पोलैंड से 27 नवम्बर को खेलना है।

Related posts

22 december

Pradesh Samwad Team

रमीज राजा की बेबसी का ये वीडियो आपने देखा क्या ! बोले- ICC के भरोसे पाकिस्तान और BCCI के भरोसे ICC

Pradesh Samwad Team

के एफ सी डेफ टेस्ट क्रिकेट चेम्पियनशिप
} दिल्ली ने जीती डेफ टेस्ट चेम्पियनशिप { फाइनल मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 4 विकेट से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment