Pradesh Samwad
मनोरंजन

जल्द सात फेरे लेंगी सोनाक्षी सिन्हा

जल्द सात फेरे लेंगी सोनाक्षी सिन्हाइन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। आम जनता की तरह ही बी-टाउन के भी कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं इन दिनों बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरों में जोर पकड़ा हुआ है। खबरे हैं कि शत्रुघन की लाडली जल्द ही खान फैमिली की बहू बनेंगी। सोनाक्षी सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा से शादी रचाने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के घरवालों को तो बंटी सचदेवा काफी पसंद हैं और वो इस इंतजार में हैं कि कब बेटी दुल्हनिया बनेंगी।
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा ‘जब वह स्कूल में थीं, उन्हें तभी सच्चा प्यार हो गया था। लेकिन, उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा करते ही उस लड़के को ‘ओके बाय’ कह दिया। उन्होंने बताया कि उनका पहला प्यार काफी गंभीर था, जो 5 साल से ज्यादा समय तक चला था।मुझे लगता है कि उस समय मैं 21 या 22 साल का रही होंगी जब मैं पहले सीरियस रिलेशनशिप में आई थी।” वहीं, यह पूछे जाने पर कि यह रिश्ते कितना लंबा रहा, अभिनेत्री ने जवाब दिया कि ‘यह पांच साल से ज्यादा समय तक चला था।’
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा-यह जरूरी है कि आप हमेशा अपने रिश्तों से सीख लें और आगे बढ़ें, क्योंकि हर कोई अलग होता है, हर किसी का अपना व्यक्तित्व होता है। बस आपको किसी ऐसे इंसान को ढूंढना होगा, जो आपको सहन करने के लिए तैयार हो। मैंने सच में बहुत कुछ सीखा है। आप बदलते हैं, बढ़ते हैं, आपके अनुभव आप में बहुत कुछ बदलते हैं। मैंने और काम करना शुरू कर दिया। मैं बहुत से नए लोगों से मिली, उनसे बहुत कुछ सीखा। आपको बस किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है, जो आपके बारे में जाने और आपको प्यार करें।
सोनाक्षी का नाम काफी समय से बंटी सचदेवा से जोड़ा जा रहा है। बंटी और सोनाक्षी को कई पार्टियों में साथ देखा जा चुका है। 2017 में खबर आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द ही शहनाई बजेगी। बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा जल्द ही सगाई कर लेंगे, लेकिन अभी तक न तो सगाई की खबरे सामने नहीं आई हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आई थीं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह
जल्द ही रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। बंटी की बात करें तो वह पीआर एजेंसी कॉर्नरस्टोन के मालिक हैं। वह विराट कोहली को मैनेज करने वाली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ भी हैं। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि बंटी एक सेल्फ मेड मैन है और वह सिर्फ अपने कुंवारेपन का मजा लेना चाहता है।

Related posts

कर्टनी कार्दशियन ने बॉयफ्रेंड ट्रैविस बार्कर संग की सगाई, बीच किनारे फूलों की डेकोरेशन के बीच इश्क लड़ाता दिखा कपल

Pradesh Samwad Team

डिज्नी एनिमेटर रूटी टॉम्पसन का निधन

Pradesh Samwad Team

एंड्रयू गारफील्ड : मैं काम से कुछ समय के लिए छुट्टी लेना चाहता हूं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment