Pradesh Samwad
खेल

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

स्पोर्ट्स एज भोपाल। अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-19 प्लस एज ग्रुप) में आज चंद्रशेखर आजाद हाउस ने सुभाष चंद्र बोस हाउस को एक तरफ़ा हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। सुभाष हाउस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। चंद्रशेखर हाउस 44 ओवरों में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। जिसमें अश्विन दास ने 35 रन चेतन वारकड़ ने 48 रन और कृष्णा सरीन 25 रन बनाकर आउट हो गए लकी मिश्रा और श्रेयस अंकुर को 3 – 3 विकेट और गौरव धाकड़ को 2 विकेट मिले। जवाबी पारी में सुभाष चंद्र बोस की टीम 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कृष्णा सरीन को 4 विकेट चेतन वारकड़ को 3 विकेट और अश्विन दास को 2 विकेट मिले। सुभाष की ओर से आदि कृष्णा पाठक ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए लकी मिश्रा 11, वेदांत रजक 9 और तेजस्व रावत ने 8 रन बनाए। कृष्णा सरीन के दोहरे प्रदर्शन करने पर “आज की मानसी” की सुश्री सलोनी चतुर्वेदी ने मेन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया ।

Related posts

27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब 15 जनवरी से

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी के अभय कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

Pradesh Samwad Team

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ हुआ था दुष्कर्म, अब जांच करेगी पुलिस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment