Pradesh Samwad
खेल

चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ


भोपाल | बुधनी स्टार और ओपीएस फाइटर्स ने आज से शुरू हुई चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरुआत की। चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह डॉ. अनुपम चौकसे अध्यक्ष ड्रॉप रोबॉल संघ मध्य प्रदेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंकज जैन सचिव ड्रॉप रोबॉल संघ मध्य प्रदेश, सत्येन्द्र सिंह सिवाच आयोजन अध्यक्ष, नीलकमल सरकार आयोजन सचिव, फें्रचाइजी अर्जुन मालवीय, दीपेश शर्मा, डॉ.अनुपम शर्मा, नीलिमा सरकार, विनय यादव, सोनू राय, विनीत तिवारी आदि मौजूद थे।
आयोजन अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिवाच ने बताया कि 3 दिवसीय प्रतियोगिता एवं चतुर्थ एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल लीग में मध्य प्रदेश के 18 जिलों के 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन बुधनी में आईपीएल की तर्ज पर किया जा रहा है। इसमें बुधनी स्टार्स, सांवरिया क्लब, प्रतीक्षा बाल कल्याण, बीबीएम ब्लास्टर्स, केके हॉस्पिटल, मालवीय ब्रदर्स, ओपीएस फाइटर, एमकेएन भोपाल, कैमिनो, एसएफसी जिम की टीमें भागीदारी कर रही है। प्रतियोगिता में 50 से अधिक लकी ड्रॉ एलएनसीटी ग्रुप भोपाल द्वारा दिए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी भीलवाड़ा राजस्थान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता सचिव नीलकमल सरकार ने बताया कि बालिकाओं की ठहरने की व्यवस्था ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, बालकों की व्यवस्था सेंट पॉल स्कूल व सरस्वती ज्ञान मंदिर में की गई है। डबल्स का पहला मुकाबला बुधनी स्टार और सांवरिया क्लब के बीच खेला गया। इसमें बुधनी स्टार ने सांवरिया क्लब को 15-10, 15-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, ट्रिपल मुकाबले में ओपीएस फाइटर्स ने मालवीय ब्रदर्स को 15-12, 15-3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

Related posts

म.प्र. हॉकी अकादमी की टीम ग्रुप-बी में पहले स्थान पर

Pradesh Samwad Team

एम.एम.जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन नीरो ने वनडे में लगाया तिहरा शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment