Pradesh Samwad
खेल

ऑस्ट्रेलिया के स्टीफन नीरो ने वनडे में लगाया तिहरा शतक

ऑस्ट्रेलिया की नेत्रहीन टीम के सलामी बल्लेबाज स्टेफन नीरो ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 309 रन बनाते हुए नेत्रहीन एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। नीरो ने शॉ पार्क में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में 140 गेंदे खेलकर 309 रन बनाए जिसमें उन्होंने 49 चौके और एक छक्का लगाया। नीरो ने 40 ओवर के नेत्रहीन एकदिवसीय मुकाबले में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्र्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले पाकिस्तान के मसूद जान के पास था। जान ने 1998 में आयोजित पहले नेत्रहीन विश्व कप में 262 रनों की नाबाद पारी खेली थी। मंगलवार के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 40 ओवर में 542 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में कीवी टीम 272 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

Related posts

जोन स्तचरीय इंटर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता सम्पन्न दिनांक 06 से 08 दिसम्बर 2021 तक

Pradesh Samwad Team

तालिबान राज में अफगान झंडे के साथ उतरी क्रिकेट टीम, राष्ट्रगान गाकर रो पड़े खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

दिल्ली सरकार के खेल कॉलेज आईजीआईपीईएसएस- विकासपुरी में जोरशोर से चल रहा है योग शिविर
} योग शिविर का उद्घाटन कॉलेज की संचालन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र जगलान ने किया } यू-ट्यूब पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग और देश भर से प्रतिभागियों के ऑनलाइन शामिल होने की सुविधा } 277 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है और लगभग 120+ प्रतिभागी नियमित रूप से संस्थान के जिम्नेजियम हॉल में स्वयं उपस्थित योग कर रहे हैं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment