Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

आपके गुस्से से बिगड़ रहा है रिश्ता

गुस्से को कम करेंगे ये उपाय :डेली एक्सरसाइज करें – फिजिकल वर्कआउट करने से शरीर और मन दोनों का संतुलन बना रहता है. जब हम एक्सरसाइज करते हैं, तब स्ट्रेस रिलीज़ होता है. वर्कआउट करने से पहले जिन बातों को सोचकर हमें बहुत गुस्सा आ रहा था, एक्सरसाइज करने के बाद उन चीज़ों के प्रति रोष कम होता है, इसलिए गुस्से पर काबू पाने के लिए वर्कआउट को अपनी रूटीन में ज़रुरु शामिल करें. ये फिजिकल वर्कआउट जिमिंग, एरोबिक्स, योग वॉक या किसी और एक्टिविटी के तौर पर भी कर सकते हैं.
खुद को ब्रेक दीजिए – कई बार लगातार व्यस्त रहने की वजह से हमारा मन थक जाता है. ऐसे समय में किसी की सामान्य बात भी हमें नागवार महसूस हो सकती है. घर के काम हो, ऑफिस का काम हो या फिर बच्चे की देखरेख से जुड़े दायित्व. अगर आप थकान या चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं, तो ब्रेक लीजिए और काम पर लौटने के पहले ये देख लीजिए की आप पहले की तुलना में बेहतर महसूस कर रहे हों, ऐसा करने से अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने की आशंका कम हो जाती है.
कुछ देर शांत होकर बैठें – किसी भी बात पर बहुत गुस्सा आए और सामने मौजूद शख्स पर चिल्लाने का मन करे, तो सबसे पहले अपने गुस्से की वजह ढूंढिए. कई बार हम कहीं का गुस्सा कहीं भी निकाल देते है. अगर आपको किसी भी बात पर गुस्सा आ रहा है, तो उसकी वजह ढूंढिए और ये पता कीजिए क्या वो स्थिति सामने मौजूद शख्स की वजह से बनी है?
रिश्ते के अच्छे पलों को याद कीजिए – कई बार ऐसा भी होता है कि सामने वाले की कोई गलती हमें गुस्से से भर देती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो लड़ने-झगड़ने और रिश्ते को बर्बादी की ओर धकेलने की बजाय साथ गुज़रे अच्छे लम्हों को याद कीजिए. इससे आपका गुस्सा थोड़े ही समय में गायब हो जाएगा.
बीती बातों को भूलना सीखिए – कुछ लोग रिश्ते को बचाए रखने के लिए कुछ भी बोलने से बचते हैं और फिर एक वक्त ऐसा आता है, जब वे अपने भीतर जमी सारी कड़वाहट सामने वाले शख्स पर उड़ेल देते हैं. किसी भी रिश्ते को बेहतर करने और आगे बढ़ाने के लिए सबसे ज़रूरी है उसमें बीते झगड़ों और मलाल को भूलते हुए आगे बढ़ना.

Related posts

आज ही तोड़ दें तो बेहतर होगा, इन नियमों पर चलने वालै पैरेंट्स के बच्‍चे जाते हैं बिगड़

Pradesh Samwad Team

शादी से पहले लड़कियों को नहीं सोचनी चाहिए ये 4 बातें

Pradesh Samwad Team

पीरियड्स के दौरान नहीं करनी चाहिए तेल मालिश, वजह ऐसी कि आपने सोचा भी नहीं होगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment