22.5 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

गुस्से से तिलमिलाई महिला ने रेस्टोरेंट के मैनेजर के मुंह पर फेंका गरमागरम सूप


अमेरिका के टेक्सास स्थित एक मैक्सिकन रेस्टोरेंट में महिला ग्राहक का जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। दरअसल, रेस्टोरेंट में जब महिला ग्राहक ने आर्डर किए गए सूप में पिघला हुआ प्लास्टिक देखा तो वह गुस्से में आग बबूला हो उठी और इतना अधिक गुस्सा हो गई कि उसने गरमागरम सूप को मैनेजर के मुंह पर फेंक मारा।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अज्ञात ग्राहक पहले तो रेस्टोरेंट की मैनेजर जेनेल ब्रोलैंड को सूप में से पिघला हुआ प्लास्टिक निकालकर दिखाती है और उसके बाद अचानक सूप की कटोरी को उनके मुंह पर फेंककर भाग जाती है।
इस घटना में बोरलैंड जलने से तो बच गईं मगर उसे इस घटना से गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर लोग सूप फेंकने वाली महिला की आलोचना कर रहे हैं और उस पर आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है। बोरलैंड ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है और महिला की कार की फोटो भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है।

Related posts

विराट कोहली ने की जसप्रीत बुमराह के ऐक्शन की नकल

Pradesh Samwad Team

हमारी आकाशगंगा की ओर तेजी से आ रहा ‘सितारा’, सुपरनोवा से निकला?

Pradesh Samwad Team

स्कूबा डाइवर को ‘गर्लफ्रेंड’ समझते रहे जहरीले सांप, प्रजनन के मौसम में आया इतना प्यार कि 13 बार किया पीछा!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment