Pradesh Samwad
ज़रा हटके

पालतू खरगोश को पिंजरे में बंद करना भूल गई थी एयर होस्टेस, खा गया ₹2 लाख का सामान


जब इंसान का पालतू जानवर थोड़ा सा भी नुकसान कर दे, तो पहले इंसान क्यूट-क्यूट बोलकर उसे छोड़ देता है लेकिन जब पता चले कि नुकसान 2 लाख रुपये का हो गया है, तो कस्सम से अंदर का सनी देओल जाग जाता है। एक खरगोश ने ऐसा कर दिया, उसने अपनी मालकिन के दो लाख रुपये का सामान कुतर दिया।
डिजाइनर बैग और जूते खा गया : मिरर की खबर के मुताबिक, यूके की रहने वाली इस महिला ने बताया कि उसका पालतू खरगोश उसके 2000 डॉलर का सामान खा चुका है। भारतीय करंसी के मुताबिक, यह रकम 2 लाख रुपये होती है। इसमें एक Louis Vuitton का बैग भी था। जोकि काफी महंगा आता है।
रोउं या हंसू समझ नहीं आया : सारा होलिंग्स, इंग्लैंड के डर्बी की रहने वाली हैं। उनके पास एक छह महीने का खरगोश है, जिसका नाम बिंक्स है। वो कहती हैं कि उन्हें नहीं पता कि वो हंसे या रोएं। उन्होंने यह बताया कि वो उनके ब्रेंडेड जूते खा चुके है, उनका हैंडबैग खा चुका है। कुल मिलाकर ये खरगोश उनका 2 लाख रुपये का सामान डकार चुका है।
पेशे से एयर होस्टेज हैं सारा : सारा पेशे से एयर होस्टेस, एक दफा वो बिंक्स को उसके पिंजरे में बंद करना भूल गई थी। जब वो घर आईं, तो उन्होंने देखा कि उसने लाखों रुपयों की महंगी चीजों को कुतर दिया था। वो कहती हैं कि यह दिखने में बड़ा में छोटा लगता है लेकिन काफी तबाही मचा देता है। वो मेरे कपड़े चबा जाता है। इतना ही नहीं, वो उनके 20 ग्राम बाल भी चबा गया। बाद में जब डॉक्टर को बुलाया गया तो वो भी हैरान रह गए।

Related posts

21 वर्षों पहले नदी में डूबी थी दो युवकों की कार, यूट्यूबर ने सारा केस हल कर दिया

Pradesh Samwad Team

Pradesh Samwad Team

TV पर लाइव महिला रिपोर्टर को अचानक घसीट ले गया कुत्ता, देखें वीडियो

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment