Pradesh Samwad
ज़रा हटके

इसे कहते हैं जिद्द! 1991 से खेल रहा था लॉटरी का एक ही नंबर, अब बना अरबपति


लॉटरी का खेल, किस्मत का खेल है। लेकिन भैया… कई बार जिद्द के आगे किस्मत भी घुटने टेक देती है। दरअसल, अमेरिका के मिशिगन में एक व्यक्ति को खुद पर इतना भरोसा था कि वो हर बार एक ही नंबर के सेट पर लॉटरी खेलता था। अब 30 वर्षों बाद उसकी जिद्द की जीत हुई है। मतलब, 1991 से बंदे का एक ही नंबर के सेट पर बार-बार लॉटरी खेलना रंग लाया और अब वो अरबपति बन गया।
18.41 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीता : शख्स का नाम उजागर नहीं किया गया है। लेकिन उसने 18.41 मिलियन डॉलर का जैकपॉट जीता है। यह रकम भारतीय करेंसी में लगभग 1,36,48,77,818 रुपये के आस पास बैठती है। ‘यूपीआई‘ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने 31 जुलाई को 03-05-10-20-28-31 के सभी छह नंबरों का मिलान कर सबसे बड़ा प्राइज जीत लिया। शख्स ने लॉटरी टिकट प्रुडेनविले में ‘फैमिली ई-जेड मार्ट’ से खरीदा था।
जब सोचा नंबर बदलने के बारे में… : शख्स ने लॉटरी अधिकारियों को बताया, ‘मैं साल 1991 ने नंबरों के इस सेट के साथ लॉटरी खेल रहा हूं, और शायद ही कभी कोई ड्रॉ छोड़ा है। मैंने कई बार नंबरों के नए सेट के साथ खेलने के बारे में भी सोचा, लेकिन अंत में हर बार पुराने सेट के साथ ही खेलने का फैसला किया।’ उन्होंने आगे कहा, ड्रॉ की रात मैंने सोने से पहले अपने नंबर्स चेक किए। जब मैंने नंबर्स के सेट को पहचान लिया, तो दर्जनों बार अपना टिकट चेक किया और हक्का-बक्का रह गया!’
कैश में ले रहे हैं 11.7 मिलियन डॉलर : अपने प्राइज के लिए 61 साल के जैकपॉट विनर ने लॉटरी हेडक्वाटर का दौरा किया। उन्होंने जीत की लगभग 11.7 मिलियन डॉलर की रकम को नगद लेने का विकल्प चुना है। वो इस रकम का एक हिस्सा परिवार के साथ शेयर करने, कुछ दान करने और बाकी पैसे को बचाने की सोच रहे हैं। वो कहते हैं- मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैं जीत गया। मुझे खुशी है कि मैं इस नंबर के सेट के साथ बना रहा।

Related posts

विवाहित पुत्री भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार, मप्र हाई कोर्ट ने दिया 60 दिन में अपॉइंटमेंट करने आदेश

Pradesh Samwad Team

चीते और लकड़बग्घे को ‘मामू’ बना गया हिरण, लोग बोले- इसे तो ऑस्कर मिलना चाहिए!

Pradesh Samwad Team

-56 डिग्री तापमान में हुआ हिरण का ऐसा हाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment