Pradesh Samwad
मनोरंजन

ऐक्टर गौरव दीक्षित को NCB ने किया अरेस्ट, घर से मिली थी चरस

बॉलिवुड (Bollywood) में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपनी जांच ड्रग्स के मामले में आगे बढ़ाई तब से कई ऐक्टर्स एजेंसी के शिकंजे में आ चुके हैं। कई फिल्म और टीवी ऐक्टर्स की गिरफ्तारी के बाद अब NCB ने टीवी ऐक्टर गौरव दीक्षित (Gaurav Dixit) को गिरफ्तार कर लिया है। गौरव के पास से कथित तौर पर ‘एमडी’ और ‘चरस’ जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनसीबी ने टीवी ऐक्टर गौरव दीक्षित के घर पर छापेमारी की जहां से उन्हें एमडी और चरस बरामद हुआ। इसके बाद एजाज खान (Ajaz Khan) से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।’ एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही गौरव को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए जाने की मांग की जाएगी।
बता दें कि अप्रैल में NCB ने गौरव दीक्षित के लोखंडवाला वाले घर से काफी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद किए थे। घर लौटते हुए गौरव की दोस्त ने एजेंसी के अधिकारियों को देख लिया जिसके बाद दोनों फरार हो गए। एजेंसी को तभी से गौरव की तलाश थी।
गौरव दीक्षित ने ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘दहक: अ रेस्टलेस माइंड’, ‘द मैजिक ऑफ सिनेमा’ और ‘गंगा के पार सैंया हमार’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने पॉप्युलर टीवी शो ‘सीता और गीता’ सहित कई टीवी सीरियलों और कमर्शल्स में काम किया है।

Related posts

भाग्यश्री ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ में जज के रूप में करेंगी डेब्यू

Pradesh Samwad Team

80 साल के अमेरिकन सिंगर बॉब डिलन पर शराब पिलाकर यौन शोषण करने का आरोप

Pradesh Samwad Team

कोरोना पॉजिटिव हुए स्टीफन कोलबर्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment