Pradesh Samwad
खेल

खिलाड़ी मशीन नहीं हैं, वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी… नए कोच राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान


कोरोनावायरस से काफी पहले से क्रिकेटरों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बहस होते आ रही है। इस मामले में सभी अपना पक्ष तो रखते हैं, लेकिन हमेशा इस बात पर सवाल उठाया गया कि उचित फैसले नहीं लिए गए। अब टीम इंडिया के नवनियुक्त कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान देते हुए एक बात साफ कर दी है कि भारतीय क्रिकेटरों के वर्कलोड मैनेजेंट पर कुछ जरूरी फैसले लिए जाएंगे।
जयपुर में बुधवार को होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले कोच द्रविड़ ने कहा कि खिलाड़ी मशीन नहीं हैं। टीम इंडिया में वर्कलोड मैनेज करना जरूरी है। उन्होंने कहा- वर्कलोड मैनेजमेंट क्रिकेट का एक महत्वपूर्ण पहलू है। हम इसे फुटबॉल में भी देखते हैं। खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक भलाई प्राथमिकता होगी। हमें संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है, खिलाड़ियों को बड़े के लिए फिट करने की दिशा में काम करना होगा।
उन्होंने आगे कहा- वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। खिलाड़ी मशीन नहीं हैं। हम चाहते हैं कि हमारे सभी खिलाड़ी आगे की चुनौतियों के लिए तरोताजा रहें। यह बहुत आसान है, हमें हर सीरीज पर नजर रखनी होगी जो हम खेलते हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच बनाया गया है। वह रवि शास्त्री की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ होम टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में जगह ले रहे हैं।
इसलिए उठा था सवाल : भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के लीग चरण में ही बाहर होना पड़ा था। उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों हार मिली थी और इसके बाद हालांकि उसने वापसी की, लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। इन दोनों हार के बाद भारतीय टीम के शेड्यूल, खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और आईपीएल के शेड्यूल पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Related posts

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22
} भोपाल इंदौर फाइनल मुकाबला } देव बरनाले का शानदार दोहरा शतक } तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में इन्दौर संभाग ने 6 विकेट खोकर 477 रन बनाए

Pradesh Samwad Team

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता : उज्जैन संभाग ने रोमांचक मुकाबले में ग्वालियर को 41 रन से हरा खिताब पर किया कब्ज़ा

Pradesh Samwad Team

भारत बांग्लादेश द्विपक्षीय ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment