Pradesh Samwad
खेल

कैरियर कॉलेज के पुस्तकालय विभाग द्वारा “पुस्तक डोनेशन” कार्यक्रम आयोजित किया गया

भोपाल 26 अप्रैल! युवाओं को पुस्तकों के प्रति रुझान बढ़ाने हेतु कैरियर कॉलेज के पुस्तकालय विभाग द्वारा “पुस्तक डोनेशन” कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमें विद्यार्थियों और प्राध्यापकों द्वारा हर क्षेत्र से जुड़ी पुस्तकें डोनेट की गई! इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ चरनजीत कौर ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व को बताते हुए कहा कि पुस्तकों से लिया गया ज्ञान वह ज्ञान है जो हमेशा हमारे मस्तिष्क में रहता है और ज्ञान जितना हम लेते हैं उसे अपने पास रखते हुए हमें उसको और लोगों तक पहुंचाना चाहिए जिससे कि उसका और विस्तार हो सके उन्होंने कहा कि पुस्तक और शिक्षा ऐसा उपहार है जो कोई चुरा नहीं सकता है बल्कि इसे बांटा जाता है! इस कार्यक्रम में विभाग के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए पुस्तकों का डोनेशन किया ! लाइब्रेरी सेल प्रमुख डॉक्टर श्वेता शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुस्तकों को सहेजने और उसे पढ़ने का सबसे बढ़िया जगह होती है पुस्तकालय और उस पुस्तकालय में सभी प्रकार की पुस्तकों का होना अनिवार्य है जो कि हमारे पुस्तकालय में है! उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह पुस्तकें जो उपयोगी है और वह पढ़ चुके हैं उन पुस्तकों को लाकर पुस्तकालय में रख दें जिससे कि उसका ज्ञान दूसरे विद्यार्थियों तक पहुंच सके!

Related posts

एमपीसीए जबलपुर में तीन दिवसीय मैच का आयोजन

Pradesh Samwad Team

177 भाले और 1617 दिन कड़ी ट्रेनिंग, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पर 5 वर्ष में खर्च हुए 7 करोड़

Pradesh Samwad Team

“करियर कॉलेज का गौरव” : आशी सिंह ने 24 वें यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता कर महाविद्यालय और शहर का नाम रोशन किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment