29.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाएं खत्म होने तक अपना स्वागत नहीं कराऊंगा: चौहान


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाएं खत्म होने तक किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना स्वागत नहीं कराएंगे।
चौहान ने इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा, “जब तक महामारी की तीसरी लहर की आशंकाएं पूरी तरह समाप्त नहीं हो जातीं, मैं (सार्वजनिक कार्यक्रमों में) अपना स्वागत नहीं कराऊंगा और मंच पर गुलदस्ते भी स्वीकार नहीं करूंगा।”
कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के महा अभियान के सिलसिले में इंदौर आए मुख्यमंत्री ने इस बात पर खेद भी जताया कि शहर के कुछ स्थानों पर उन्होंने स्वागत कबूल कर लिया।
उन्होंने कहा, “मैं ग्लानि से भरा हूं कि आज इंदौर में कुछ जगहों पर मेरा स्वागत हो गया। ऐसा सचमुच नहीं होना चाहिए था। इसके लिए मैं हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं।”
चौहान ने केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के नागरिकों को आगाह किया और उनसे अपील की कि वे महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर सभी आयोजनों में सावधानी रखें।

Related posts

Certify And Player Protective Cover 1Win Online Casino — USA Start Winning

मध्यप्रदेश :सरकारी बिजली कंपनी का अधिकारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Pradesh Samwad Team

विक्ट्री साइन, फ्लाइंग किस… हिजाब में बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाती लड़कियों का बिंदास अंदाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment