24.7 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

उपचुनाव के लिए थम गया प्रचार अभियान, 30 अक्टूबर को वोटिंग से तय होगी 55 प्रत्याशियों की किस्मत

मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को थम गया। इन चारों सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। चाकों क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी।
2 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस का कब्जा : इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित रैगांव सीटें भाजपा के कब्जे में थीं। जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं। इनमें से अलीराजपुर जिले की जोबट एसटी के सिए और सतना जिले की रैगांव सीट एससी के लिए आरक्षित है। सभी क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
वोटिंग के लिए विस्तृत तैयारी : चारों सीटों पर कुल 26,50,004 मतदाता हैं, जो 3,944 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें से 865 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। अधिकारियों ने कहा कि 874 केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग और 361 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि खंडवा और रैगांव में 15 से ज्यादा उम्मीदवार हैं। इन क्षेत्रों में मतदान केन्द्र पर दो-दो बैलट यूनिट का उपयोग हो रहा है। मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।
अंतिम दिन मैदान में शिवराज और कमलनाथ : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के आला नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए तूफानी चुनाव प्रचार किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने की लोगों से अपील की।

Related posts

Sicurezza dei Pagamenti iGaming a Natale: Come la Double‑Auth protegge le transazioni festive, assicura la conformità normativa e aumenta la fiducia dei giocatori nel panorama europeo e sui mercati internazionali emergenti

Mastering Casino Tournaments: An Analytical Guide for Modern Players

Jackpot ! Pourquoi les plateformes de jeux en ligne surpassent les casinos terrestres : l’essor des slots

Leave a Comment