28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

कैरियर कॉलेज मै दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन

भोपाल 31 मार्च ! कैरियर कॉलेज मै दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां जैसे 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर लंबी कूद गोला फेक भाला फेंक चक्का फेंक पुशअप वॉलीबॉल एवं रस्साकशी जैसे खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दर्शाते हुए हुए खेल के मैदान में अपनी जीत के परचम लहराए! 100 एवं 200मीटर दौड़ में प्रथम प्रत्यक्ष नेताम एवं माधवी टेककाम 400 मीटर पुरुष में प्रत्यक्ष नेताम एवं महिला वर्ग में दीपा पवार विजई रही! लंबी कूद में प्रथम माधवी टेककाम पुरुष वर्ग में शिवांशु गुप्ता और रस्साकशी में प्रथम नरसिग विभाग द्वितीय कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग ने बाजी मारी! वॉलीबॉल में महिला वर्ग में माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट प्रथम रहा तथा पुरुष वर्ग में डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस ने जीत दर्ज कराई! उत्कर्ष और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए प्राचार्य डॉक्टर चरणजीत कौर ने सभी प्रतिभागियों को एवं क्रीडा अधिकारी लेफ्टिनेंट मनोज सेलोकर को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करी! इस अवसर पर संपूर्ण कॉलेज के प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया!

Related posts

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को दी 107 रन से मात, टेबल में टॉप पर पहुंची

Pradesh Samwad Team

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने 10 पदक हासिल किए

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी ने रेलवे डी आर एम को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment