Pradesh Samwad
खेल

पे एंड प्ले के तहत विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ

स्पोर्ट्स एज भोपाल, दिनांक 9 जुलाई, 2022 | खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पे एंड प्ले योजना के तहत विभिन्न खेलों में विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है।
टी.टी नगर स्टेडियम में इच्छुक खिलाड़ी बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, मार्शल आर्ट जैसे विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण पे एंड प्ले के तहत प्राप्त कर सकते हैं।
बिशनखेड़ी स्थित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में इच्छुक खिलाड़ी पिस्टल, राइफ़ल शूटिंग का प्रशिक्षण ले सकते हैं ।इसी प्रकार घुड़ सवारी का प्रशिक्षण चाहने वाले खिलाड़ी मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी में पे एंड प्ले के तहत प्रशिक्षण ले सकते हैं।गोल्फ के इच्छुक खिलाड़ी भी पे एंड प्ले योजना में शुल्क जमा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। ‘‘पे एण्ड प्ले’’ 1 जुलाई, 2022 से प्रारंभ हो गया है।
इन खेल विधाओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। उपरोक्त खेल विधाओं के प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी टी.टी. नगर स्टेडियम के ऑफिस से सदस्यता फार्म प्राप्त कर निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर प्रशिक्षण हेतु प्रवेश ले सकते है।

Related posts

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Pradesh Samwad Team

सार्थक पाल के शानदार खेल की बदोलत प्लेयर्स एलेवेन की स्किल्ज़ युथ कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, कब किसके बीच होगी भिड़ंत, जानिए पूरा कार्यक्रम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment