Pradesh Samwad
खेल

केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली आरऐसबी इन्दोर आल इन्डिया सिविल सेवा‌ हॉकी टूर्नामेंट के फायनल में

मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में आज खेले गये पहले सेमीफ़ाइनल में केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली ने दिल्ली सचिवालय को 6-2 से पराजित कर फ़ायनल में जगह बनाई । विजेता टीम की ओर से विकास चोधरी ओर नितिन टिग्गा ने 3-3 तथा अमित मिधिलेश कुमार ने 1-1 गोल किया।
दिल्ली सचिवालय की ओर से संदीप ओर प्रदीप ने 1-1 गोल किया दूसरे सेमीफ़ाइनल में आरऐसबी इन्दोर ने उत्तराखंड सचिवालय को आसानी से 7-0 से हराकर फायनल में जगह बनाई । इन्दोर की ओर से कप्तान मोहोम्मद उमर ओर निक्की कोशल‌ ने 2-2 गोल किते।इनके अतिरिक्त नवनीत मोहोम्मद साहिल ओर आज़म बैग ने 1-1 गोल किया । उल्लेखनीय है कि 21 जून से खेला जा रहा अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के मुख्य कोच ओलम्पियन तथा टूर्नामेंट डायरेक्टर समीर दाद के मार्गदर्शन में सफ़लता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। टेक्नीकली कमेटी में तकनीकी अधिकारी मुईन उददीन कुरेशी जज लोकेन्द्र शर्मा, अम्पायर फ़िरोज़ दाद,शादाब खान,मोहोम्मद नदीम,जावेद खान तथा अमित राठोर शामिल हैं ।
आज का शेडयूल्ड : 1. महिला वर्ग हार्ड लाईन मैच प्रात: 9 बजे मध्य प्रदेश सिविल सेवा/ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा

  1. महिला वर्ग : फ़ाइनल मैच 11.00 बजे ] केन्द्रीय सचिवालय दिल्ली/] हरियाणा सचिवालय
    पुरूष वर्ग : 1. हार्ड लाईन मैच, दोपहर 2.30 बजे, दिल्ली सचिविलय / उत्तराखंड सचिवालय
  2. फायनल मैच, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली/आरऐसबी इन्दोर सांय 4.30

Related posts

मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ की अंतर जिला क्रास कंट्री बैतूल व अंतरजिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता सिंगरौली में

Pradesh Samwad Team

नाथन एलिसो ने डैब्यू मैच में लगाई हैट्रिक, बांगलादेश के ये 3 विकेट निकाले

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 से बढ़त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment