Pradesh Samwad
खेल

नाथन एलिसो ने डैब्यू मैच में लगाई हैट्रिक, बांगलादेश के ये 3 विकेट निकाले


बांगलादेश के खिलाफ तीन टी-20 सीरीज के तहत खेले गए आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन एलिसो ने एक बड़ा कारनामा अपने नाम दर्ज करा लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपना डैब्यू मैच खेल रहे नाथन एलिसो ने हैट्रिक बनाई। एलिसो आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए थे। उन्होंने कप्तान महमदुल्लाह का सबसे पहले बोल्ड किया। महमदुल्लाह ने 52 रन बनाए। इसके बाद मेहदी हसन को 6 तो मुस्तफिजुर को शून्य पर आऊट किया।
टेस्ट और वनडे में रिकॉर्ड इनके नाम : – टेस्ट डेब्यू में तीन खिलाडिय़ों ने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक ली है। 1930 में इंगलैंड के के गेंदबाज मौरिस एलोम, 1976 में न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर पीटर पेथरिक और 1994 में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग।

  • वनडे डेब्यू पर 4 खिलाडिय़ों ने हैट्रिक लगाई। 2014 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश के ताइजुल इस्लाम, 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा, 2017 में जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा, और 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ लंका के शेहान मदुशंका ने हैट्रिक बनाई।

Related posts

बार्सिलोना के साथ खत्म हुआ लियोनल मेसी का 18 साल का सफर, क्लब ने किया ऐलान

Pradesh Samwad Team

हमें मरने के लिए न छोड़ें… अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया के नेताओं से की अपील

Pradesh Samwad Team

KKR को हराकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची लखनऊ की टीम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment