Pradesh Samwad
खेल

हमें मरने के लिए न छोड़ें… अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने दुनिया के नेताओं से की अपील


अफगानिस्तान में बढ़ती तालिबान की क्रूरता से क्रिकेटर राशिद खान आहत हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दुनिया के बड़े नेताओं से अफगानी लोगों को बचाने की अपील की है, जिसपर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। दूसरी ओर, भारत और अमेरिका सहित बड़े देशों ने अपने लोगों को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए कह दिया है।
दुनिया के मिस्ट्री स्पिनर्स में शामिल राशिद खान ने ट्वीट में लिखा- दुनियाभर के प्रिय नेताओं! मेरा देश संकट में है। प्रतिदिन महिलाओं और बच्चों समेत हजारों लोग मारे जा रहे हैं। घरों और संपत्तियों को बर्बाद किया जा रहा है। लोग अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर किए जा रहे हैं। इन मुश्किल हालातों में हमें अकेला मत छोड़िए। अफगानिस्तान और यहां के लोगों को बर्बाद होने से बचा लें। हम शांति चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय दूतावास ने मंगलवार को जारी पत्र में अपने नागरिकों को तुरंत अफगानिस्तान छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे भारत लौटने के लिए तत्काल यात्रा की व्यवस्था करें।
अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय कंपनियों को भी भारतीय कर्मचारियों को तुरंत स्वदेश भेजने की सलाह दी गई है। इससे पहले 29 जून और 24 जुलाई को भी भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को अफगानिस्तान के हालात को लेकर सलाह जारी की थी।

Related posts

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता: उड़ान अकादमी ने अंकुर अकादमी
को 9 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न रोमांचक मुकाबले में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने फेथ क्रिकेट क्लब को 1 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया, मार्करम-मिलर ने जड़ा अर्धशतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment