Pradesh Samwad
खेलविडियो

कुत्ता बना क्रिकेटर! जोरदार विकेटकीपिंग, फुर्तीली फिल्डिंग, तेंदुलकर तक हुए फैन

कुत्ता यानी वह जानवर जिसे इंसानों का बेहद करीबी माना जाता है। वफादार होने के साथ-साथ वह दोस्ताना किस्म के भी होते हैं। चीजों को बेहद जल्दी सीखते हैं। वैसे तो आपने घरेलू कामों में हाथ बंटाते हुए कुत्तों के कई वीडियो पहले देखे होंगे, लेकिन आज आपकी मुलाकात क्रिकेटर कुत्ते से करवाते हैं।
सर्वकालिक महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमे दो बच्चे कुत्ते के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। कुत्ता दौड़ रहा है और गेंद को बहुत सफाई से पकड़ रहा है। बोलिंग के वक्त विकेटकीपिंग करता है और शॉट पड़ते ही तेजी से गेंद को लपकने फिल्डर बन जाता है।
सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कैच पकड़ने के कौशल के लिए कुत्ते की प्रशंसा की और इसे ‘तेज’ भी करार दिया। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘एक दोस्त से मिला और मुझे कहना होगा, इसमें ‘तेज’ गेंद को पकड़ने का कौशल है। हमने क्रिकेट में विकेटकीपर, फील्डर और ऑलराउंडर देखे हैं, लेकिन आप इसे क्या नाम देंगे?’
इंटरनेट पर यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। एक फैन ने ट्वीट पर ही रिप्लाई किया, ‘सर, इसने बेसिक फॉलो किया है, जैसा कि महान एसएमजी (सुनील मनोहर गावस्कर) ने सही कहा है, अपनी आंखों को गेंद से कभी दूर नहीं जाने दें।’ किसी यूजर को तो अपनी बचपन की यादें ताजा हो गई।
क्रिकेट के दिग्गज मध्य प्रदेश में कुछ धर्मार्थ कार्यों में शामिल हैं। उन्होंने मंगलवार को एनजीओ ‘परिवार’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सेवनिया गांव का औचक दौरा किया।
सूत्रों ने बताया कि तेंदुलकर फाउंडेशन की मदद से सीहोर जिले के सेवनिया, बीलपति, खापा, नयापुरा और जामुन झील के आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को भोजन और शिक्षा मिल रही है। बाद में तेंदुलकर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के बुधनी गांव का भी दौरा किया।

Related posts

सिवनी प्रीमियर लीग : पांचवा दिन ट्राईबल सिवनी,एजे 11 किंगफिशर, महामाया वारियर्स, और सिवनी बॉयज़ सिवनी ने जीते मैच।।

Pradesh Samwad Team

भोपाल और जबलपुर की टीमें फाइनल में

Pradesh Samwad Team

लाल परेड ओपन बैडमिन्टन टूर्नामेंट 26 से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment