Pradesh Samwad
खेल

करियर के बेहद नाजुक मोड़ से गुजर रहे हार्दिक पंड्या, SA दौर के लिए भी चयन मुश्किल

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चयन होना मुश्किल हो गया। इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता चाहते हैं कि हार्दिक चयन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट करने के साथ-साथ फिटनेस साबित करें।
वह पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसा माना जा रहा था कि उनकी चोट मामूली है और उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए चयन होने की संभावना है, लेकिन चोट के कारण वह बाहर रहे।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, ‘चोट ठीक होने तक उन्हें आराम करना होगा, ताकि वह जल्द एनसीए का दौरा कर अपनी फिटनेस साबित करें, जिसके आधार पर हम उनके दक्षिण अफ्रीका दौरे में शामिल होने पर फैसला करेंगे।’
अधिकारी ने यह भी कहा कि फिलहाल हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं हैं और यह चिंता का विषय है। उन्होंने, ‘इस समय वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस स्तर पर खरे नहीं उतरते। उन्हें अपनी चोट से उभरने के लिए समय चाहिए और हम चीजों को जल्दी नहीं करना चाहते जैसे विश्व कप से पहले हुआ था। अगर वह ठीक हो जाते हैं तो उन्हें एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए चयननित किया जाएगा।’
खबर है कि इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस जिनसे हार्दिक पंड्या को पहचान मिली, वह भी इस ऑलराउंडर को रिटेन करने के मूड में नहीं है। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका खेलना संदिग्ध ही माना जा रहा है।

Related posts

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नए पाठयक़मो जिसमे सर्टिफिकेट एवम डिप्लोमा इन स्कूल काउंसलिंग और टेलिकाउंसेलिंग और समाज उपयोगी कोर्स का शुभारम्भ किया।

Pradesh Samwad Team

MP में बनाया जाएगा विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम- मुख्यमंत्री चौहान

Pradesh Samwad Team

बेमतलब की सीरीज है… भारत के साथ क्रिकेट मैच पर बोले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment