Pradesh Samwad
खेल

टेस्ट सीरीज से पहले भव्य स्वागत, कानपुर पहुंचते ही भगवा दुपट्टा पहनी कीवी टीम

ग्रीन पार्क स्टेडियम में पांच साल बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दोबारा टेस्ट मैच के लिए 25 नवंबर से आमने-सामने होंगी। आखिरी टी-20 के बाद कोलकाता से चार्टर्ड फ्लाइट से दोनों टीम के बचे हुए खिलाड़ी सोमवार दोपहर कानपुर पहुंचे।
भगवा दुपट्टे से हुआ स्वागत : होटल में परंपरागत तरीके से स्वागत में क्रिकेटर्स को भगवा रंग का दुपट्टा पहनाया गया। मंगलवार से दोनों टीमें स्टेडियम में अलग-अलग समय पर नेट्स करेंगी। टीम इंडिया मंगलवार की शाम और बुधवार की सुबह तो मेहमान कीवी प्लेयर्स मंगलवार सुबह और बुधवार शाम नेट्स पर हाथ आजमाएंगे।
पिच के लिए खास मेहनत : पिछले हफ्ते तीन दिन तक बादलों और बूंदाबांदी के बीच ग्राउंड स्टाफ को काफी मेहनत करनी पड़ी। सोमवार को कड़ी धूप के बाद पिच को कवर कर दिया गया। क्यूरेटर शिव कुमार के अनुसार, सुबह-शाम सर्दी के बीच विकेट को तेजी से सूखने से बचाने के लिए कवर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
फैंस नहीं खरीद रहे टिकट : इस मैच के लिए कनपुरियों का उत्साह कमजोर नजर आ रहा है। हर दिन के लिए करीब 20-22 हजार टिकट बेचे जाने हैं, लेकिन अभी तक बमुश्किल 10 प्रतिशत सीजन टिकट भी नहीं बिक सके हैं। यूपी क्रिकेट असोसिएशन को उम्मीद है कि मंगलवार से डेली टिकट बिक्री खुलने से लोग ज्यादा टिकट खरीदेंगे। कम रेट वाले टिकट बेचने के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर दो काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन यह काफी कम लोग टिकट खरीदते दिखे।
तब खचाखच भरा था मैदान : न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 2016 में ऐतिहासिक 500वां टेस्ट मैच खेला था। टीम इंडिया ने यह यादगार मैच जीत लिया था। अहम बात यह थी कि मैच के पांचों दिन स्टेडियम में काफी संख्या में फैंस मौजूद थे। टेस्ट मैच में इतनी तादाद में दर्शकों को देखकर कई लोग चौंक गए थे, लेकिन लंबे अंतराल के बाद हो रहे किसी इंटरनेशनल मैच के लिए इस बार दर्शकों में कम दिलचस्पी नजर आ रही है।

Related posts

युवाओं के अनुभव तक रहे यह जीत

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों की चयन समितियाँ घोषित

Pradesh Samwad Team

MP में बनाया जाएगा विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम- मुख्यमंत्री चौहान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment