28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

एम एम जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर संभाग की क्रिकेट संघ के तत्वधान में अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता एम एम जगदाले ट्रॉफी में भोपाल संभाग व जबलपुर संभाग के मध्य मैच खेला गया जिसमें भोपाल संभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । दिनांक- 14 से 16/04/2022.(तीन दिवसीय) तक भोपाल सम्भाग विरुद्ध जबलपुर सम्भाग के मध्य मैच में भोपाल संभाग ‌ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 102 ओवरों में 09 विकेट गंवा कर 352 रन बनाए । प्रतीक शुक्ला नाबाद 202* तथा अर्पित चौरसिया 0* रन पर खेल रहे हैं। एक समय 116 रनों पर 07 विकेट गंवाने के बाद प्रतीक शुक्ला और मल्लाह त्रिपाठी ने 8 वे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी निभाई। मल्लाह त्रिपाठी ने 52 रनों में ‌09 चौके और एक छक्का लगाया। आदित्य तोमर 21 रन बनाए।जबलपुर सम्भाग से रिनायत और पुष्कर विश्वकर्मा ने 3-3 विकेट तथा सुमित सिंह ने एक विकेट लिया।

Related posts

सेंट माइकल समर लीग इण्टर हाऊस प्रतियोगिता : ओजस शुक्ला के शानदार शतक से ब्लू हाउस अगले दौर में

Pradesh Samwad Team

एंजेलो मैथ्यूज का लगातार दूसरे टेस्ट में शतक, श्रीलंका मजबूत स्थिति में

Pradesh Samwad Team

यूएस ओपन में तूफानी सर्विस की मल्लिका बनी एलिसिया पार्क्स

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment