Pradesh Samwad
खेल

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता


भेल के दिवंगत कर्मचारियों की स्मृति में हो रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट ऐबु कप सेशन-2 में आज सुपर सण्डे पर कुल 6 मैच हुए
दिन का पहला मैच एच.सी.एम. इलेवन और सी.आई.एस. एफ. डिफेंडर के बीच खेला गया ।
सी.आई.एस. एफ. डिफेंडर ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 7 विकेट गवा कर 87 रन बनाये
विकास ने 29 बाॅल मे 58 रन की अर्ध शतकीय पारी खेली जिसमे 4 चौके और 6 गगन चुम्भी छक्के लगाए।
एच.सी.एम. इलेवन 8 ओवर मे 5 विकेट खो कर मात्र 56 रन बना सकी।
सी.आई.एस. एफ. डिफेंडर ने मैच 27 रन से जीता विकास मैन ऑफ द मैच चुने गये।
दिन का दुसरा मैच फ़ीडर्स फाइटर और डब्ल्यू. ई. एक्स. ब्लास्टर्स के बीच खेला गया ।
फ़ीडर्स फाइटर ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 3 विकेट गवा कर 61 रन बनाये ।
डब्ल्यू. ई. एक्स. ब्लास्टर्स ने 5.2 ओवर मे 1 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी के पार कर लिया।
डब्ल्यू. ई. एक्स. ब्लास्टर्स के राजीव श्रीवास्तव मैन ऑफ द मैच चुने गये।
दिन का तीसरा मैच ट्रेक्शन टाइगर्स और एस. टी.एम. टाइगर्स के बीच खेला गया ।
ट्रेक्शन टाइगर्स ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 1 विकेट गवा कर 144 रन का विशाल स्कोर खडा किया। जिसमे
प्रदीप पटेल ने 58 रन और दिनेश पटेल ने 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
145 रन के जबाब मे उतरी एस. टी.एम. टाइगर्स 4 विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी , और ट्रेक्शन टाइगर्स ने मैच 80 रन से जीता। दिनेश पटेल मैन ऑफ द मैच चुने गये।

दिन का चौथा मैच टी.आर.एम. लायंस और आई. एम. एम. राइसर्स के बीच खेला गया ।
आई. एम. एम. राइसर्स ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 8 विकेट गवा कर 66 रन बनाये ।
जिसे टी.आर.एम. लायंस ने 3.2 ओवर मे बिना कोई विकेट खोकर आसानी से पार कर लिया।
सुखराम कास्दे मैन ऑफ द मैच चुने गये।
दिन का पांचवा मैच स्टार एस. सी.आर. और टी.एस.डी. इलेवन के बीच खेला गया ।
स्टार एस.सी.आर.ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 7 विकेट गवा कर 71 रन बनाये।
टी.एस.डी. इलेवन 8 ओवर मे 5 विकेट खो कर 65 रन बना सकी। स्टार एस. सी.आर. ने मैच 6 रन से जीता
देबु बिस्वाल मैन ऑफ द मैच चुने गये।
दिन का छ्ठवां और आखरी मैच एल.ई.एम. लायंस और एस. टी.एम. सुपरकिंग्स के बीच खेला गया ।
एल.ई.एम. लायंस ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 6 विकेट गवा कर 58 रन बनाये ।
जिसे एस. टी.एम. सुपरकिंग्स ने 5.3 ओवर मे 2 विकेट खोकर आसानी से पार कर लिया।
आनंद मैन ऑफ द मैच चुने गये।

Related posts

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : दिल्ली चेलेन्जर ने रोमांचक मैच में स्लेज हमनेर क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से हराया सचिन चौधरी और कामरान इक़बाल के शानदार शतक

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश के 10 खिलाड़ी भारतीय रोपे स्किपिंग टीम में चयनित

Pradesh Samwad Team

दूसरी राष्ट्रीय पिट्टू चैम्पियनशिप
मध्यप्रदेश व राजस्थान चैम्पियन बने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment