Pradesh Samwad
मनोरंजन

इस मूवी में साथ नजर आएगी बाप-बेटे की जोड़ी, आर बाल्की की फिल्म के लिए अमिताभ-अभिषेक ने मिलाया हाथ

निर्देशक आर बाल्की फिल्म ‘घूमर’ के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अहम भूमिका है। एक्टर के पिता और महानायक अमिताभ बच्चन के ‘घूमर’ की कास्ट में शामिल होने की चर्चा है। ऐसे में एक बार फिर बाप-बेटे की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिल सकती है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटड हैं।
फिल्म की शूटिंग इस समय नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जा रही है। अमिताभ बच्चन फिल्म ‘घूमर’ के आखिरी शेड्यूल का हिस्सा होंगे। यह फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए अमिताभ बच्चन फिल्म ‘घूमर’ में एक कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे।
बता दें, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन इससे पहले फिल्म ‘पा’, ‘सरकार’ और ‘बंटी और बबली’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। वहीं घूमर में अपकमिंग ‘घूमर’ में एक्टर अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर, अंगद बेदी, शबाना आजमी भी नजर आएंगी।

Related posts

रणबीर कपूर ने पहना ये कैसा अजीब मास्क, जिसपर नजर आ रहे छेद को देख फैन्स भी हैं खूब हैरान

Pradesh Samwad Team

परेश रावल : मैंने कभी भी अश्लील कॉमेडी का समर्थन नहीं किया

Pradesh Samwad Team

पैनिक अटैक के बाद खुद को संभालना मुश्किल रहा : केटी प्राइस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment