Pradesh Samwad
मनोरंजन

एक्टर अहमद बेनाइसा का निधन, लंबी बीमारी के चलते दुनिया को कहा अलविदा


17 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 शुरू हो चुका है। कान्स में अल्जीरियाई एक्टर अहमद बेनाइसा की फिल्म ‘सन्स ऑफ रामसेस’ का प्रीमियर होने वाला था। प्रीमियर के चंद घंटे पहले ही अहमद बेनाइसा का निधन हो गया। एक्टर ने 78 की उम्र में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमद की मृत्यु लंबी बीमारी के चलते हुई है। एक्टर की मौत के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बता दें अहमद के नाम पर 120 से अधिक फिल्म क्रेडिट्स हैं। वह फ्रांस के प्रतिष्ठित नेशनल थिएटर स्कूल में प्रशिक्षित थे। साल 2019 में अहमद ने ‘व्लाद लहलाल’ में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। ‘गेट्स ऑफ द सन’ और ‘क्लोज एनिमीज’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है। अहमद के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
अल्जीरियाई संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, एक्टर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। क्रिटिक्स वीक के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई उनकी फिल्म ‘सन्स ऑफ रामसेस’ से कुछ घंटे पहले उनकी मृत्यु हो गई। एक्टर की मृत्यु के बाद एमके2 फिल्म्स ने यह घोषणा की कि ‘सन ऑफ रामसेस’ की स्क्रीनिंग अहमद बेनाइसा को समर्पित की जाएगी। निर्देशक क्लेमेंट कोगिटोर ने एक बयान में कहा- ‘अहमद बेनाइसा के आकस्मिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।’

Related posts

मंगेतर ट्रैविस के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं कर्टनी कार्दशियन

Pradesh Samwad Team

बहुचर्चित फिल्म ‘पेन हसलर्स’ में नजर आएंगी हॉलीवुड क्वीन एमिली ब्लंट

Pradesh Samwad Team

‘ड्यून’ अभिनेता जेसन मोमोआ: डेनिस विलेन्यूवे मेरे लिए ‘भगवान’ हैं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment