Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

इंसानों की तरह से हंसता है ये रोबोट, वीडियो सोचने पर मजबूर कर देगा


आज सब जानते हैं कि आना वाला टाइम रोबोट्स (Robots) का है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) अपने पैर पसार लेगी। एक इंसान कई-कई मशीनों को महज एक बटन से चला लिया करेगा। कई इंसानों का काम खत्म हो जाएगा और रोबोट्स ही ये काम कर दिया करेंगे। ये कोई जोक नहीं है। ये हो रहा है, आज रोबोट दौड़ भी लेता है। चल भी लेता है, बाकी के कई काम भी कर लेता है। इंसान ने अपने काम को आसान करने के लिए रोबोट्स बना दिया है। लेकिन अब तो ऐसा रोबोट आ गया जो इंसानों जैसे एक्सप्रेशन भी दे रहा है। यूके की एक कंपनी ने इस रोबोट को बनाया है।
बिलकुल इंसानों जैसे एक्सप्रेशन देता है : यूके की कंपनी Engineered Arts ने यह रोबोट बनाया है। ये रोबोट पूरी ही तरह से इंसानों के चेहरे के हावभाव बना लेता है। ट्विटर और यूट्यूब पर इसके वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस रोबोट का नाम कंपनी ने Ameca रखा है। बता दें कि रोबोट को बनाने वाली यह कंपनी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। भविष्य में वो ऐसे रोबोट बेचेंगे भी और किराए पर भी देंगे। हालांकि इसका मूल्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
बदलने लगता है चेहरे के हावभाव : वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रोबोट अपने चेहरे के हावभाव बदलता है। वो आंखें खोलता है, एक दम से अजीब सा रिएक्ट करता है। वो अपने हाथों को भी देखता है। इस रोबोट की आंखें भी इंसानों जैसी ही लगता हैं। वो आंखों को इधर-उधर घूमाता है। जब वीडियो का अंत होता है तो वो हंसता भी है।
10 मिलियन व्यूज मिले इस वीडियो को : इस रोबोट के वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि लोगों को इस रोबोट के एक्सप्रेशन खतरनाक भी लगे। लोगों ने कहा कि इंसान इस तरह की मशीनों को बनाकर गलती ही किए जा रहा है। वैसे आपका क्या कहना है, इस रोबोट के वीडियो को देखकर।

Related posts

1 गेंद पर बने 7 रन, न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने क्राइस्टचर्च में खेला ऐसा कमाल का शॉट! VIDEO

Pradesh Samwad Team

आप YouTube पर क्या करते हैं सर्च, किसी को नहीं चलेगा पता, खुद को ट्रैक होने से बचाने के लिए जरूर करें ये काम

Pradesh Samwad Team

यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- यह अत्याचार है : रूस ने मैटरनिटी हॉस्पिटल पर बरसाए बम, मलबे में दबे कई बच्चे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment