Pradesh Samwad
खेलविडियो

1 गेंद पर बने 7 रन, न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग ने क्राइस्टचर्च में खेला ऐसा कमाल का शॉट! VIDEO

क्रिकेट में एक गेंद पर ज्यादा से ज्यादा 6 रन बनते हैं. लेकिन, क्राइस्टचर्च टेस्ट (Christchurch Test) में बल्लेबाज को इससे थोड़ा ज्यादा मिले हैं. न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग (Will Young) ने एक ऐसा कमाल का शॉट खेला, जिस पर उन्हें 1, 2, 3, 4, 5 या 6 नहीं बल्कि पूरे 7 रन मिले. हुई ना जानकर हैरानी. पर ऐसा हुआ है. और, ये नजारा देखने को मिला है क्राइस्टचर्च में, जहां न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है. ये कमाल का दृश्य दिखा है रॉस टेलर के आखिरी इंटरनेशनल मैच में. जब हिंदुस्तान के क्रिकेट फैंस नींद की आगोश में थे तब उधर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग सिर्फ 1 गेंद पर 7 रन बनाने का कमाल कर रहे थे.
मौका था न्यूजीलैंड की पारी के 26वें ओवर का. गेंदबाज थे बांग्लादेश के इबादत हुसैन. और, स्ट्राइक पर थे न्यूजीलैंड के ओपनर विल यंग, जो इस वक्त 26 रन बनाकर खेल रहे थे. इबादत के ओवर की आखिरी गेंद विल यंग के बल्ले का किनारा लेकर सेकेंड स्लिप में गई, जहां उनका कैच तो ड्रॉप हुआ ही साथ ही तगड़ी मिसफील्ड भी हुई. यानी जीवनदान देने के साथ बांग्लादेश ने रन भी दान में दे दिए.
1 गेंद पर ऐसे बने 7 रन : खैर गेंद को बाउंड्री पर फील्ड किया गया. लेकिन, बात यहीं खत्म नहीं हुई. अभी तो विल यंग ने दौड़कर 3 रन ही चुराए थे. कि तभी बॉलर एंड पर नुरुल हसन का थ्रो इबादत पकड़ नहीं पाए और गेंद सीधा बाउंड्री के पार चली गई. इस तरह एक गेंद पर जहां विल यंग आउट हो सकते थे. वहां उन्हें 7 रन मिले. और उनका स्कोर 26 रन से 33 रन पर पहुंच गया.
विल यंग ने खेली अर्धशतकीय पारी : विल यंग ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में 54 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 114 गेंदों का सामना किया और 5 चौके जमाए. ये उनके टेस्ट करियर का 5वां अर्धशतक रहा. इस पारी के दौरान उन्होंने ओपनिंग विकेट के लिए कप्तान टॉम लाथम के साथ शतकीय साझेदारी भी की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की बड़ी साझेदारी हुई.

Related posts

कानपुर में आएगी न्यूजीलैंड की शामत, धांसू है भारत का रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

डॉ.शफकत मोहम्मद खान अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता : इंदौर संभाग भोपाल संभाग को हरा बना चेम्पियन भोपाल के प्रारब्ध (108 रन और 3 विकेट) और इंदौर के माधव तिवारी (107 रन और 2 विकेट) का शानदार प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

सौम्या तिवारी, तमन्ना निगम, रोहिल्ला फिरदौस, निकिता सिंह को मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ करेगा सम्मानित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment