38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

कप्तान पोलार्ड का बल्ले से धमाल, तूफानी पारी खेल विंडीज को दिलाई जीत


वेस्टइंडीज ने आयरलैंड को पहले वनडे मुकाबले में 24 रनों से मात दे दी. शनिवार को सबीना पार्क में हुए मुकाबले में 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 50वें ओवर में ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज की जीत में उसके कप्तान कीरोन पोलार्ड की भी अहम भूमिका रही.
पोलार्ड ने महज 66 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली, जिसमें चार छक्के एवं इतने ही चौके शामिल रहे. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इसी मैदान पर मंगलवार को आयोजित होगा.
ब्रूक्स का डेब्यू में शानदार प्रदर्शन : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत काफी खराब रही और उसके चार विकेट 62 रनों पर गिर गए थे. इसके बाद शमराह ब्रूक्स और कीरोन पोलार्ड ने पांचवें विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया. अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे ब्रूक्स ने 89 बॉल पर नौ चौके एवं तीन छक्के की मदद से 93 रनों का योगदान दिया.
हालांकि, पोलार्ड (69 रन) और ब्रूक्स के आउट होने के बाद बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. नतीजतन 48.5 ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम 269 रनों पर ढेर हो गई. आयरलैंड की ओर से मार्क अडेर और क्रेग यंग ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
आयरिश कप्तान की पारी बेकार : लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 49.1 ओवरों में महज 245 रन बनाकर आउट हो गई. आयरलैंड की ओर से कप्तान एंडी बलबर्नी ने 94 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके एवं एक छक्का शामिल रहा. वहीं हैरी टेक्टर ने भी 53 रनों का योगदान दिया.
आयरिश टीम के छह बल्लेबाज तो दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए. वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए. वहीं ओडियन स्मिथ को दो सफलताएं हासिल हुईं.

Related posts

मुमताज़ खान एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के 75 वी सालगिरह प्लानिंग समिति के सदस्य

Pradesh Samwad Team

नवगठित भोपाल संभाग क्रिकेट समिति का भव्य स्वागत एक भव्य समारोह

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment