Pradesh Samwad
देश विदेश

अफगान राजदूत ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट में मेरे देश की सहानुभूति व समर्थन सराहनीय


भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने तालिबान के कब्जे के बाद पिछले कुछ हफ्तों में अफगानों की पीड़ा पर सभी भारतीय मित्रों और नई दिल्ली में राजनयिक मिशनों से सहानुभूति और समर्थन मिलने पर तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर भारत के प्रयासों की सराहना की है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा- मैं पिछले कुछ हफ्तों, विशेषकर पिछले 7-8 दिनों में अफगानों की पीड़ा पर सभी भारतीय मित्रों और नई दिल्ली में राजनयिक मिशनों से सहानुभूति और समर्थन संदेशों की सराहना करता हूं। अफगानिस्तान की समस्या मानव निर्मित है और सभी सभ्य समाज के लोग इसे लेकर चिंतित हैं।
उन्होंने कहा युद्धग्रस्त देश में मानवीय संकट खड़ा हो गया है। दमनकारी तालिबान शासन परिवर्तन ने कई अफगानों और अन्य देशों के नागरिक देश से भागने के लिए मजबूर हैं। अफगानिस्तान एक कठिन समय से गुजर रहा है, और केवल अच्छे नेतृत्व, दयालु रवैये और अफगान लोगों को अंतरराष्ट्रीय समर्थन ही इन दुखों को कुछ हद तक समाप्त कर सकता है।
बता दें कि अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्सों पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद भारत ने रविवार को काबुल से लगभग 400 लोगों को निकाला। आतंकवादी समूह तलिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद से राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 साल बाद तालिबान के कब्जे वाले देश से भागने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। लोगों को तालिबान के क्रूर शासन की वापसी और बदले के लिए हत्या कर देने का डर सता रहा है।

Related posts

समुद्र से जापान और दक्षिण कोरिया को किम की ‘चेतावनी’, उत्तर कोरिया ने सबमरीन से दागी बैलिस्टिक मिसाइल

Pradesh Samwad Team

सऊदी अरब की राजकुमारी करीब 3 साल बाद जेल से रिहा

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन के साथ बने रहेंगे… NATO समिट में बोले बाइडेन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment