Pradesh Samwad
देश विदेश

अफगानिस्तान स्थिति पर जो बाइडेन ने की ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से बातचीत


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से सोमवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान इन दोनों की चर्चा का मुख्य बिंदु अफगानिस्तान रहा। दोनों राष्ट्रप्रमुखों ने अफगानिस्तान में चल रहे अभियान पर अपनी राय रखी। उन्होंने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों, स्थानीय स्टाफ और अन्य अक्षम अफगान नागरिकों को वहां से बचाकर लाने की रणनीति पर चर्चा की। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। बता दें कि 24 अगस्त को होने वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के होस्ट जो बाइडेन ही हैं। इस दौरान अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा होनी है।
व्हाइट हाउस के मुताबिक इस बातचीत के दौरान जो बाइडेन और बोरिस जॉनसन ने 24 अगस्त को होनी वाली जी-7 की वर्चुअल मीटिंग के बारे में भी बात की। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के हालात से निपटने के लिए आपसी सहयोग और कॉमन अप्रोच के बारे में चर्चा की। साथ ही अफगानिस्तान की पॉलिसी पर मिलकर काम करने पर भी जोर दिया। गौरतलब है कि बाइडेन प्रशासन अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों को निकालने को लेकर कड़ी आलोचना से गुजर रहा है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग केस में जमात-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा लोकेशन पर NIA की रेड, कई अहम दस्तावेज़ जब्त

Pradesh Samwad Team

टोक्यो में बोले PM मोदी – कम समय में क्वाड ने अपनी अहम जगह बनाई

Pradesh Samwad Team

तालिबान का पाकिस्तान को वादा, ‘पड़ोसियों के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अफगानिस्तान की धरती’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment