Pradesh Samwad
देश विदेश

सऊदी अरब की राजकुमारी करीब 3 साल बाद जेल से रिहा


सऊदी अरब के शाही घराने की एक राजकुमारी के समर्थकों ने रविवार को दावा किया कि उन्हें करीब तीन साल जेल में रखने के बाद प्रशासन ने रिहा कर दिया है। राजकुमारी बस्माह बिंत सऊद सऊदी अरब के दूसरे राजा की बेटी हैं जो मार्च 2019 में लापता हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उन्हें बिना आरोप के सऊदी अरब की एक जेल में कैद कर दिया गया। राजकुमारी और उनकी बेटी की गिरफ्तारी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था।
राजकुमारी के कानूनी सलाहकार हेनरी इस्ट्रामांट ने कहा कि 58 वर्षीय राजकुमारी बस्माह और उनकी 30 वर्षीय बेटी सुहौद अल-शरीफ को पिछले सप्ताह सऊदी की राजधानी रियाद के बाहरी क्षेत्र में स्थित जेल से रहा किया गया और वह बृहस्पतिवार को जेद्दा में अपने घर वापस लौटीं। उन्होंने बताया कि राजकुमारी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और अब वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगी। वाशिंगटन स्थित सऊदी अरब दूतावास ने इस मामले में तत्काल टिप्पणी नहीं की है। सऊदी अरब सरकार ने इस मामले में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
हालांकि, वर्ष 2020 में सऊदी मिशन ने जिनेवा में कहा था कि राजकुमारी बस्माह अवैध रूप से विदेश यात्रा की कोशिश करने समेत अन्य आपराधिक मामलों की आरोपी हैं। वहीं, हेनरी ने दावा किया कि राजकुमारी और उनकी बेटी को सुरक्षा एजेंसियों ने उस समय पकड़ लिया था, जब वे नियमित उपचार के लिए स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी कर रही थीं।

Related posts

नेटबंदी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- राजस्थान में एक महीने में 4 बार इंटरनेट बंद, ₹800 करोड़ का नुकसान

Pradesh Samwad Team

इंस्टाग्राम पर मिली सिंगापुर को धमकी- दोहरा सकते हैं 9/11 हमला!

Pradesh Samwad Team

तालिबान का नया फरमान, अब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगाया प्रतिबंध

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment