Pradesh Samwad
मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे कर्टनी और ट्राविस

इंगेजमेंट के बाद से अक्सर चर्चा में रहने वाले हॉलीवुड कपल कर्टनी कार्दशियन और ट्राविस बार्कर ने अपने प्यार को नया नाम दे दिया है। बीते रविवार ये कपल शादी के बंधन में बंध गया है। इटली में कर्टनी और ट्राविस ने ग्रेंड समारोह में वेडिंग रचाई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
शादी में कर्टनी कार्दशियन व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन ब्राइडल बनी। ब्लैक सैंडल के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
ओवरऑल लुक में कर्टनी बेहद गॉर्जियस लगीं। वहीं उनके पति बार्कर ने ब्लैक टक्सीडो में परफेक्ट ग्रूम लगे।
शादी की तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- Till death do us part. वेडिंग की पहली तस्वीर, जिसमें कपल गाड़ी में बैठा नजर आ रहा है। उस पर जस्ट मैरिड लिखा हुआ है।
शादी के बंधन में बंधने के लिए फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें, कर्टनी कार्दशियन और ट्रैविस बार्कर ने एक साल से भी कम समय तक डेटिंग के बाद अक्टूबर 2021 में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी और सगाई के कुछ महीनों बाद अब ये कपल शादी के बंधन में बंध गया है।

Related posts

अभय देओल ने किया अपनी वेडिंग का खुलासा, कहा-‘मेरी शादी हो रही है’

Pradesh Samwad Team

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सिनेमैटोग्राफर के कायल हुए संजय दत्त

Pradesh Samwad Team

कंगना रनौत बोलीं- अभी साल खत्म नहीं हुआ है

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment