Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सिनेमैटोग्राफर के कायल हुए संजय दत्त


एक तरफ जहां, भाषा को लेकर उत्तर और दक्षिण के बीच विवाद चल रहा है। तो वहीं दूसरी ओर इन सब की बीच केजीएफ टीम सफलता का जश्न मना रही है। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के स्टार सिनेमाटोग्राफर भुवन गौड़ ने खुलासा किया कि दिग्गज बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने फोन पर उनके काम की सराहना की है।
उन्होंने कहा, वरिष्ठ अभिनेता संजय दत्त ने फोन कर मेरे काम की सराहना की। संजय दत्त जब भी फोन करते हैं तो मुझे ‘बू’ कहकर संबोधित करते हैं। वह पूछते हैं कि आप कैसे हैं बू। अब तक, वह मुझे 10 से ज्यादा बार फोन कर चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा, संजय दत्त जब भी फोन करते हैं तो कहते हैं कि बहुत अच्छा दिखाया मुझे। संजय दत्त जब भी याद करते हैं, मुझे फोन करते हैं।
सबसे बड़ी तारीफ तेलुगू स्टार प्रभास से मिली। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फोन किया और मेरे काम को बधाई दी। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और राम चरण ने भी मेरे काम के लिए मुझे बधाई से भरे मैसेज भेजे। भुवन बताते हैं कि वह ‘केजीएफ 2’ के डायरेक्टर प्रशांत नील के स्कूल से आते हैं। भुवन कहते है, मैंने सिनेमाटोग्राफी नहीं सीखी है। मैं मूल रूप से एक फोटोग्राफर हूं। प्रशांत नील ने मेरी प्रतिभा को पहचाना और मुझे अपनी पहली फिल्म ‘उग्राम’ में बतौर सिनेमाटोग्राफर काम दिया। भुवन कर्नाटक के मांड्या जिले के कौडले गांव के रहने वाले हैं। पीयूसी के बाद वह नौकरी की तलाश में बेंगलुरु आए थे।
उन्होंने आगे कहा, आप जो भी काम करते हैं, आप उसे ध्यान और समर्पण के साथ करिए। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आएंगे। जब तक आप अपनी मंजिल हासिल नहीं कर लेते, तब तक आराम से न बैठें।

Related posts

चेहरे पर बिखरे बाल और रेड लिपस्टिक में रीटा ओरा का फ्रेश लुक, दिल ले गई एक्ट्रेस की किलर स्माइल

Pradesh Samwad Team

ये 5 पेरेंटिंग टिप्स करेंगे आपकी मदद, कभी नहीं बिगड़ेगा बच्‍चा

Pradesh Samwad Team

‘राउडी राठौर 2’ पर शुरू हो चुका है काम, एक बार फिर सोनाक्षी के साथ अक्षय मचाएंगे धमाल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment