Pradesh Samwad
खेल

वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी का कमाल, कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया

नए खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर के शानदार प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के इस सत्र के बहाल होने के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष चार में जगह बना ली। मुंबई की यह लगातार दूसरी हार थी।
अय्यर-त्रिपाठी का दमदार खेल : अपना दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे अय्यर ने 30 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। वहीं राहुल त्रिपाठी 42 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने मुंबई को छह विकेट पर 155 रन पर रोकने के बाद 29 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
डिकॉक ने बनाई हाफ सेंचुरी : क्विंटन डि कॉक के अर्धशतक के बावजूद मुंबई इंडियंस छह विकेट पर 155 रन ही बना सकी। केकेआर के गेंदबाजों ने आखिर दस ओवर में सिर्फ 75 रन देकर पांच विकेट लिए। शुभमन गिल और अय्यर ने केकेआर को शानदार शुरुआत दिलाई। ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने ने पहले दो ओवर में 15-15 रन दिए। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने गिल को आउट किया। इसके बाद अय्यर और त्रिपाठी ने 88 रन की साझेदारी करके केकेआर की जीत तय कर दी।
रोहित ने की तेज शुरुआत : इससे पहले मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 30 गेंद में 33 रन बनाकर शानदार शुरुआत की। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे। स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या लगातार दूसरे मैच से बाहर रहे जिससे उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं।
फिर सुनील नारायण का शिकार बने रोहित : रोहित ने चौथे ओवर में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लगातार दो चौके लगाए। दूसरे छोर पर डि कॉक ने 42 गेंद में 55 रन की पारी खेली। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को मैच का पहला छक्का जड़ा। छठे ओवर में आये प्रसिद्ध कृष्णा को डि कॉक ने उनके पहले ही ओवर में दो छक्के लगाकर 16 रन लिए। उस समय स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन था।
डि कॉक ने आंद्रे रसेल को लगातार दो चौके लगाए। आखिर में सुनील नारायण ने रोहित को सीमारेखा के पास शुभमन गिल के हाथों लपकवाया। उन्होंने टी20 क्रिकेट में नौवीं बार रोहित का विकेट लिया।
यादव भी सस्ते में लौटे : सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर कृष्णा का शिकार हुए जिन्होंने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक को कैच थमाया। इस बीच डिकॉक ने 14वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। केकेआर के गेंदबाजों ने 10वें से 15वें ओवर के बीच में 26 रन ही दिए और दो विकेट चटकाए।
पोलार्ड ने आखिरी पांच ओवर में बड़े शॉट खेलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया। आखिरी ओवर में फर्ग्यूसन ने पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या (12) के विकेट चटकाए।

Related posts

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने मांगी माफी, की थी यह हरकत

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में रानीताल खेल मैदान मे आयोजित इंटर

Pradesh Samwad Team

T20 सीरीज से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया को झटका, कप्तान केएल राहुल और कुलदीप यादव चोटिल होकर बाहर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment