Pradesh Samwad
खेल

बचेगी या जाएगी, विराट कोहली की ODI कप्तानी पर कुछ दिनों में होगा फैसला


विराट कोहली के वनडे कप्तान बने रहने पर फैसला इस सप्ताह हो जाएगा जब चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए टीम का चयन करेगी।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि साउथ अफ्रीका में कोविड-19 का नया स्वरूप पाए जाने के बावजूद अभी दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा हालांकि वे स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।
वर्ष 2022 में अधिकतर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप भी शामिल है। वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार अगले सात महीने में भारत को केवल नौ वनडे खेलने हैं जिनमें से छह विदेश (तीन दक्षिण अफ्रीका और तीन इंग्लैंड) में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई में एक गुट कोहली को वनडे कप्तान बनाए रखने का पक्षधर है तो दूसरा गुट टी20 और वनडे दोनों की कप्तानी एक ही खिलाड़ी को सौंपने के पक्ष में है ताकि रोहित शर्मा को 2023 वनडे विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी करने का मौका मिल सके। माना जा रहा है कि इस मामले में आखिरी निर्णय बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे।

Related posts

राष्ट्रिय क्रास कंट्री दौड़ के लिए मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने की टीम की घोषणा

Pradesh Samwad Team

कर्नल सी के नायडु मेंस अंडर 25 प्रतियोगिता 2021-22 हेतु मध्यप्रदेश टीम घोषित राहुल चंद्रोल बने कप्तान

Pradesh Samwad Team

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment