28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका, पिता के निधन के बाद IPL छोड़ स्वदेश लौटेंगे शेरफाने रदरफोर्ड


सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को कहा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफाने रदरफोर्ड के पिता का निधन हो गया है और यह खिलाड़ी अपने परिवार के साथ रहने के लिये संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल बायो-बबल छोड़ देगा। आईपीएल फ्रैंचाइजी ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी और क्रिकेटर और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘सनराइजर्स हैदराबाद परिवार शेरफाने रदरफोर्ड के पिता के निधन पर उन्हें और उनके परिवार को संवेदना व्यक्त करता है। शेरफाने इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ होने के लिये आईपीएल बायो-बबल को छोड़ देंगे।’
उल्लेखनीय है कि सनराइजर्स हेदराबाद 8 मैचों में 7 हार के बाद पॉइंट टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है। जॉनी बेयरस्टो टूर्नामेंट के दूसरे हाफ से पहले ही हटने का ऐलान कर दिया था।

Related posts

टेलेंट सर्च, खेल प्रतिभाओं की खोज अभियान ।

Pradesh Samwad Team

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

आई.सी.सी. कैलेंडर लॉन्च : 8 सालों में 2 विश्व कप आयोजित करेगा भारत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment