Pradesh Samwad
खेल

रोहित-राहुल युग का पहला मैच, जानें कौन और क्यों है भारी


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने खराब प्रदर्शन को भुलाकर बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज में सवाई सिंह स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए केवल ग्यारह महीने शेष रह गए हैं। इस दौरान, नए कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को एक बेहतरीन टीम तैयार करना होगा। हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप भारत के लिए अच्छा नहीं गया।
विराट कोहली, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उनकी जगह नए युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका गया है। बता दें कि वेंकटेश अय्यर, रितुराज गायकवाड़, आवेश खान और हर्षल पटेल यूएई में आईपीएल 2021 के दूसरे फेस में चमकते सितारे के रूप में उभरे, इनके प्रदर्शन के आधार पर ही इनका भारतीय टीम में चयन किया गया। साथ ही स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिनको विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया था।
उनके पास भी टीम में वापस जगह बनाने का अच्छा मौका है। टी20 कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करना होगा कि टी20 फॉर्मेट में दुनिया की विकसित होती बाकी टीमों की तरह हमारी टीम भी हो।’ शर्मा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि टीम को तैयार करना बहुत जरूरी है। हमें बस यह करने की आवश्यकता है और हमारे पास ऐसा करने के लिए कुछ समय है। निश्चित रूप से कुछ कमियां हैं, जिन्हें हम दूर करने की कोशिश करेंगे। यह हमारी टीम के लिए सबसे अच्छा रहेगा।’
उन्होंने विश्व कप के दौरान नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने पर भी सफाई दी। साथ ही कहा कि भारतीय टीम तय करती है कौन कहा बल्लेबाजी करेगा। हम खिलाड़ियों को नई भूमिका सौंपना चाहते हैं, जिस पर वे खरे उतरें, क्योंकि आखिर में आपका प्रदर्शन ही मायने रखता है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड को तैयारियों के लिए सिर्फ तीन दिन का समय मिला है। केन विलियमसन टेस्ट सीरीज पर ध्यान देने के लिए टी20 सीरीज से बारह हो गए हैं। टिम साउदी को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
न्यूजीलैंड के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर अकेले मैच को पलट सकते हैं। वे पिचों और परिस्थितियों को जल्दी से समझकर और उसी के अनुसार खेलने में माहिर हैं। हालांकि भारत के खिलाफ खुद को बेहतर साबित करने के लिए व्यस्त शेड्यूल से भी लड़ना होगा। वे काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन और टॉड एस्टल को मौका देना चाहेंगे, जिन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान एक भी मैच नहीं खेला। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन एक मैच खेलने के बाद ही चोटिल हो गए थे। ओस फैक्टर को ध्यान में रखते हुए कीवी की टीम भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
टीमें- भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, रितुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड : टिम साउदी (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट और ईश सोढ़ी।

Related posts

9th इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट राउंड में लाकेसिटी वारियर्स ने नगर निगम फायर को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

सौरव गांगुली ने याद किया पुराना दौर, हरभजन की तारीफ में कही ये बड़ी बातें

Pradesh Samwad Team

ओपीएस फाइटर्स ने जीता खिताबी मुकाबला चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment